1 अप्रैल से मोदी सरकार बढ़ा सकती है गैस की कीमतें, CNG होगी महंगी
नई दिल्ली। भारत सरकार 1 अप्रैल से घरेलू प्राकृतिक गैस की कीमतों को बढ़ाने की तैयारी कर रही है और ये बीते 2 सालों का उच्चतम स्तर होगा। गैस की कीमतों में इजाफे के इस फैसले से ना सिर्फ सीएनजी गैस, बल्कि बिजली और कोयला उत्पादन की कीमतों में भी वृद्धि तय है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार प्राकृतिक गैस का दाम बढ़ाकर 3.06 डॉलर प्रति एमबीटीयू करने की तैयारी में है। जबकि अभी ताजा कीमत 2.89 डॉलर है। बताया जा रहा है कि ये बढ़ी हुई दर छह महीने के लिए लागू होगी जो कि सिंतबर 2016 के बाद अब तक की सबसे महंगी कीमत होगी।
प्राकृतिक गैस की कीमतों में इजाफे से सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओएनजीसी और निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की आमदनी में इजाफा जरूर होगा लेकिन इससे सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में वृद्धि होगी जो आम आदमी के जेब पर बोझ बढ़ाएगी। साथ ही इससे यूरिया और बिजली उत्तपादन की कीमत में भी इजाफा होगा।












Click it and Unblock the Notifications