शांत भारत-चीन सरहद, भरे जाते आईटीबीपी में रिक्त पद
नई दिल्ली( ब्यूरो) भारत-चीन के बीच की सरहद पर निगरानी करने वाले इंडो-तिब्बत बार्डर पुलिस (आईटीबीपी) में रिटायरमेंट तथा बहुत से इस्तीफों के बाद सरकार रिक्त पदों को तेजी से भर रही है। इस बीच,आईटीबीपी के जवान पूरी मुस्तैदी से अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
लंबी सरहद
ये सीमा लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश के बीच है। ये 3,488 किलोमीटर लंबी है। सरकार ने आईटीबीपी रिक्त स्थान बढ़ने को गंभीरता से लेते हुए तुरंत नई भर्तियों की कार्यवाही को तेज कर दिया। इस बीच सरकार ने आईटीबीपी की बटालियनों में 13 बटालियनों को बढ़ाने का फैसला लिया है।
ये जानकारी बुधवार को केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू ने राज्यसभा में दी। हालांकि रक्षा मामलों के जानकार कहते हैं कि सरकार को इस बात को देखना होगा कि इस बल के जवानों ने बहुत से इस्तीफे क्यों दिए।













Click it and Unblock the Notifications