भारत सरकार ने लॉन्च किया साल 2017 का कैलेंडर, हर पेज पर मोदी ही मोदी

भारत सरकार ने आने वाले साल 2017 का कैलेंडर लॉन्च किया है। इसमें पूरी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए हुए हैं।

नई दिल्ली। भारत सरकार का 2017 का कैलेंडर सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम वेंकैया नायडू ने गुरुवार को प्रेस इन इंडिया में लॉन्च किया है। कैलेंडर को मेरा देश बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है की थीम के साथ रिलीज किया गया है। वैंकेया नायडू के साथ राज्यवर्धन सिंह राठौर भी मौजूद थे।

modi

भारत सरकार के कैलेंडर 2017 में हर महीने के पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही छाए हुए हैं। उनकी अलग-अलग तस्वीरें कैलेंडर पर हैं। इसके साथ-साथ पीएम मोदी की ही कोट भी कैलेंडर पर लिखी हैं। कैलेंडर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में है।

modi

जनवरी के पेज पर कोट लिखा है-भारत एक युवा देश है, जिसके पास प्रतिभाशाली लोगों की बड़ी फौज मौजूद है। सरकार के बड़ी कौशल विकास योडना युवाओं को दुनिया में कुछ करने के लिए सही अवसर मुहैया करा रहे हैं।

हर महीने के पेज पर एक अलग बात कही गई है। जनवरी के पेज पर जहां वो युवाओं के बीच दिख रहे हैं तो दूसरे पेज पर अपनी सरकार की किसी और उपलब्धि की बात वो करते दिख रहे हैं। इसमें सौनिक, किसान, स्वच्छ भारत सभी को जगह देने की कोशिश की गई है।

modi

इस कैलेंडर में मोदी किसानों से बात करते दिख रहे हैं, तो सौनिकों के बीच की भी उनकी तस्वीर है। वहीं पीएम चरखा चलाते भी दिख रहे हैं। सरकार के कैलेंडर पर पीएम ही हीरो की तरह छाए हुए हैं।

एक पेज पर पीएम नॉर्थ-इस्ट के लोगों के साथ दिख रहे हैं। तो स्वच्छ अभियान के तहत झाडू चलाते भी पीएम नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ-साथ इस पर उसी योजना से संबंधित कोट भी लिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+