फेसबुक डेटा लीक मामले में सरकार ने फेसबुक को जारी किया नोटिस, 7 अप्रैल तक का दिया वक्त
Recommended Video

नई दिल्ली। फेसबुक डेटा लीक का मामला दिन पर दिन बड़ा होता जा रहा है। भारत में ये मामला राजनीतिक होता जा रहा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस और सत्ताधारी बीजेपी के बीच फेसबुक डेटा लीक मामले पर लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत सरकार ने डेटा लीक मामले में फेसबुक को नोटिस जारी कर दिया है।

सूचना और प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने फेसबुक को नोटिस जारी किया उससे डेटा लीक मामले में जानकारी मांगी है। सरकार ने फेसबुक को जवाब देने के लिए 7 अप्रैल तक वक्त दिया है।सरकार ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को नोटिस भेजकर 7 अप्रैल तक जवाब देने को कहा है। इससे पहले सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने फेसबुक की निंदा करते हुए कहा था कि फेसबुक की तरफ से गलत तरीके से भारत की चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि अगर जरूरी लगा तो सरकार फेसबुक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
गौरतलब है कि फेसबुक के 5 करोड़ यूजर्स की जानकारी लीक हो गई। 2.2 अरब यूजर वाली फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने भी माफी और अपनी गलती मानते हुई कहा कि जल्द ही फेसबुक इसके लिए ठोस कदम उठाएगा।












Click it and Unblock the Notifications