तमिलनाडु, महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना के सबसे अधिक हॉटस्पॉट, देखें पूरी लिस्ट
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश में 170 जिलों को कोविड -19 हॉटस्पॉट के रूप में चिह्नित किया है। इन सभी जिलों को सरकार ने रेड जोन के तहत वर्गीकृत किया है। जिसमें कोरोनो वायरस के आगे प्रसार को रोकने के लिए सख्त लॉकडाउन उपाय किए जाएंगे। केंद्र ने 25 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 170 हॉटस्पॉट चिह्नित किए हैं - 123 हॉटस्पॉट जिलों को बड़े प्रकोपों के साथ और 47 हॉटस्पॉट जिलों को क्लस्टर के साथ घोषित किया है। इसके अलावा संक्रमण के प्रभाव वाले 207 ऐसे जिले भी चिह्नित किये गये हैं। ये हॉटस्पॉट तो नहीं हैं लेकिन संक्रमण की वृद्धि दर को देखते हुए ये जिले संभावित हॉटस्पॉट की श्रेणी में रखे जा सकते हैं।

तमिलनाडु के सर्वाधिक जिले हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित
तमिलनाडु के सर्वाधिक जिले हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए हैं। राज्य के 27 जिलों में से 22 को केंद्र सरकार ने कोरोना हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किया है। जिसके बाद महाराष्ट्र के 14 जिले, उत्तर प्रदेश 13, राजस्थान 12, आंध्र प्रदेश 11, दिल्ली के 10जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। तेलंगाना के नौ जिले, पंजाब, जम्मू और कश्मीर और कर्नाटक के आठ-आठ जिले, केरल के सात और गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा छह-छह जिले हॉटस्पॉट घोषित किए गए हैं। असम और हिमाचल प्रदेश के पांच जिले और बिहार और पश्चिम बंगाल के चार-चार जिले रेड जोन में डाले गए हैं।
Recommended Video

रेड और ऑरेंज जोन में कोरोना वायरस का कंटेनमेंट प्लान लागू होगा
रेड और ऑरेंज जोन में कोरोना वायरस का कंटेनमेंट प्लान लागू होगा। वहां किसी तरह की आर्थिक गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, ग्रीन जोन में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क की अनिवार्यता के साथ आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों की इजाजत मिलेगी। 28 दिन तक कोरोना का एक भी मरीज सामने नहीं आने के बाद ऑरेंज जोन को ग्रीन में तब्दील कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रेड जोन में वे इलाके शामिल हैं, जहां कोरोना के हॉटस्पॉट हैं। ऑरेंज जोन में कोई भी हॉटस्पॉट एरिया नहीं है।

डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने के बाद कोविड-19 हॉटस्पॉट और ग्रीन जोन की पहचान की गई
डोर-टू-डोर सर्वेक्षण करने के बाद कोविड-19 हॉटस्पॉट और ग्रीन जोन की पहचान की गई है। देशभर में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट से निपटने के लिए राज्यों को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं और विशेष टीमें नए मरीजों की तलाश करेंगी। आवश्यक सेवाओं से संबंधित क्षेत्रों को छोड़कर लोगों के एकत्रित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। रेड जोन वाले इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है, यहां किसी को भी बाहर आने-जाने की परमिशन नहीं होगी। खाने-पीने और जरूरी सामानों की डिलेवरी आपको घर पर ही मिलेगी। घर-घर सर्वे कर कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की जाएगी। बफर जोन में आर्थिक गतिविधियों पर रोक रहेगी, लेकिन जरूरी सेवाएं चालू रहेंगी।

देखें देशभर में हॉटस्पॉट के तौर पर चिह्नित किए गए जिलों की लिस्ट
तमिलनाडु: चेन्नई, तिरुचिरापल्ली, कोयम्बटूर, तिरुनेलवेली, ईरोड, वेल्लोर, डिंडीगुल, विल्लुपुरम, तिरुप्पुर, तेनी, नमक्कल, चेंग्गू मदुरै, तूतीकोरिन, करूर, विरुधुनगर, कन्याकुमारी, कुड्डलोर, थिरुवल्लूर, थिरुवरूर, सलेम, नागपट्टिनम
महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर, सांगली, अहमदनगर, यवतमाल, औरंगाबाद, बुलढाणा, मुंबई उपनगरीय, नासिक
दिल्ली: दक्षिण, दक्षिण पूर्व, शाहदरा, पश्चिम, उत्तर, मध्य, नई दिल्ली, पूर्व और दक्षिण पश्चिम दिल्ली












Click it and Unblock the Notifications