सरकार ने बढ़ाया इन दो उच्च अधिकारियों का कार्यकाल, जानिए इनके नाम
कमेटी ने विदेश सचिव एस जयशंकर की सेवाओं में 1 साल की बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं दूसरी ओर, कमेटी ने वित्त सचिव शक्तिकांत दास की सेवाओं को भी 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली। कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी ने अहम फैसला लेते हुए वित्त सचिव की सेवाओं को बढ़ा दिया है। कमेटी ने विदेश सचिव एस जयशंकर की सेवाओं में 1 साल की बढ़ोत्तरी कर दी है। अब उनकी सेवाएं 28 जनवरी 2018 तक के लिए बढ़ गई हैं। वहीं दूसरी ओर, कमेटी ने वित्त सचिव शक्तिकांत दास की सेवाओं को भी 3 महीने के लिए बढ़ा दिया है, जिसके बाद अब वह अपने पद पर रहते हुए 31 मई 2017 तक सरकार को अपनी सेवाएं देंगे।

कैबिनेट की अप्वाइंटमेंट कमेटी भारत सरकार के कुछ अहम और उच्च पदों की नियुक्ति के बारे में फैसला लेती है। इसी फैसले के तहत विदेश सचिव और वित्त सचिव की सेवाएं बढ़ाए जाने का अहम कदम उठाया गया है। इस कमेटी के चेयरमैन होते हैं भारत के प्रधानमंत्री और इसके अलावा इस कमेटी में गृह मंत्री और उस मंत्रालय ने इंचार्ज मंत्री होते हैं, जिस मंत्रालय के लोगों की नियुक्ति के बारे में फैसला किया जाना होता है।












Click it and Unblock the Notifications