सरकार ने 8 YouTube चैलनों को किया ब्लॉक, एक पाकिस्तानी चैनल भी है शामिल, जानिए क्यों ?
नई दिल्ली, 18 अगस्त: सरकार ने आठ ऐसे यूट्यूब चैनलों पर रोक लगा दी है, जो देश की सुरक्षा पर असर डालने वाली सामग्री पोस्ट करते थे। इन पर भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और विदेशी रिश्तों पर असर डालने वाली सामग्री परोसने का आरोप है। इनमें एक पाकिस्तान का यूट्यूब चैनल भी है। इनके 118 करोड़ व्यूज हैं। बता दें, दिसंबर, 2021 से अब तक 102 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए जा चुके हैं।
Recommended Video

यूट्यूब चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने भारत की सुरक्षा, विदेशी संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने के आरोप में 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया है। इनमें से 7 भारतीय यूट्यूब चैनल है, जबकि एक पाकिस्तान स्थित यूट्यूब चैनल हैं। सभी आठों यूट्यूब चैनलों को आईटी नियम 2021 के तहत ब्लॉक किया गया है। इन चैनलों पर भारत के खिलाफ फेक कंटेंट फैलाने का आरोप है।
कौन-कौन से यूट्यूब चैनल किए गए ब्लॉक, देखिए लिस्ट
1. सरकार ने लोकतंत्र टीवी के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक किया है।
अब तक व्यूज - 23,72,27,331
सब्सक्राइबर - 12.90 लाख
2 . यूएंडवी टीवी (U&V TV) को ब्लॉक किया गया है।
व्यूज - 14,40,03,291
सब्सक्राइबर- 10.20 लाख
3. ए.एम रज़वी नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज -1,22,78,194
सब्सक्राइबर - 95,900
4. गौरवशाली पवन मिथिलांचल नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज - 15,99,32,594
सब्सक्राइबर - 7 लाख
5. सीटॉप5टीएच (SeeTop5TH) को भी सरकार ने ब्लॉक कर दिया है।
व्यूज़- 24,83,64,997
सब्सक्राइबर- 33.50 लाख
6. सरकारी अपडेट नाम के चैनल को भी यूट्यूब पर ब्लॉक किया गया है।
व्यूज -70,41,723
सब्सक्राइबर - 80,900
7. सब कुछ देखो (Sab Kuch Dekho) नाम के यूट्यूब चैनल को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
व्यूज- 32,86,03,227
सब्सक्राइबर -19.40 लाख
8. पाकिस्तान से संचालित यूट्यूब चैनल न्यूज की दुनिया को भी ब्लॉक किया गया है।
व्यूज - 61,69,439
सब्सक्राइबर - 97,000
लोकतंत्र टीवी के फेसबुक पेज को भी किया गया ब्लॉक
बता दें, यूट्यूब चैनल के अलावा लोकतंत्र टीवी के फेसबुक पेज को भी ब्लॉक किया गया है। इसके 3,62,495 फॉलोअर थे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications