केंद्र सरकार ने सीबीआई में नियुक्त किए छह नए संयुक्त निदेशक
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) में छह नए संयुक्त निदेशकों की नियुक्ति की है। गुजरात कैडर के सीनियर पुलिस अफसर प्रवीण सिन्हा का नाम भी इन छह नए ज्वाइंट डायरेक्टरों में शामिल है। सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा के 1988 बैच के अधिकारी हैं और फिलहाल केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) में अतिरिक्त सचिव हैं।

कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा बताया गया है कि प्रवीण सिन्हा के साथ दो और पुलिस अफसर अजय भटनागर और मध्य प्रदेश कैडर के पंकज कुमार श्रीवास्तव को भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। अजय भटनाकर केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक हैं जबकि पंकज श्रीवास्तव मध्य प्रदेश में हैं।
भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के तीन अधिकारी, शरद अग्रवाल, गजेंद्र कुमार गोस्वामी और वी मुरुगसेन को भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। ये तीनों अधिकारी फिलहाल सीबीआई में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल हैं।












Click it and Unblock the Notifications