लगवा ली है वैक्सीन की पहली डोज, तो जानिए टीकाकरण के बाद क्या हो सकता है और क्या नहीं
नई दिल्ली, 22 अप्रैल। कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का तांडव देशभर में देखने को मिल रहा है। कोविड के रोजाना तीन लाख से अधिक मामले सामने आने के बाद केंद्र सरकार ने टीकाकरण को लेकर बीते दिनों बड़ा फैसला लिया। केंद्र सरकार ने अगले महीने यानी 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को वैक्सीन की डोज दिए जाने की अनुमति दे दी है। सरकार के इस फैसले के बाद कुछ लोगों ने राहत की सांस ली है तो वहीं कुछ के मन में वैक्सीन की डोज लेने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जो लोग कोरोना की पहली डोज ले चुके हैं उनके लिए भी यह खबर काम की है।

वैक्सीन की डोज लेने के बाद क्या ना करें
कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लेने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि अब आप कोरोना वायरस से पूरी तरह सुरक्षित हैं। विशेषज्ञों की मानें तो टीका लगवाने के बाद भी आपको कोविड के खिलाफ पूरी सावधानी बरतना और नियमों का पालन करना जरूरी है। वैक्सीन का डोज कुछ हद तक कोरोना से सुरक्षा प्रदान करता है लेकिन शरीर कोविड से लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होता। यहां तक की वैक्सीन के दूसरी डोज का इंतजार कर रहे लोगों को ऐसा सोचना चाहिए कि उन्होंने टीका लगवाया ही नहीं है।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: सीएम भूपेश बघेल ने की कोरोना रिव्यू मीटिंग, मेडिकल कॉलेज की अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज का असर उसे लेने वाले व्यक्ति की उम्र पर भी निर्भर होता है। टीके के बाद व्यक्ति की आंशिक सुरक्षा की क्या स्थिति होगी इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं अमेरिका में वैक्सीन की दूसरी डोज ले चुके लोगों को लेकर नई गाइडलाइन जारी की गई है। यह खबर जरूर लोगों के लिए राहत भरी होगी कि यूएस की सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि दूसरी डोज लोने वाले लोगों से बिना मास्क के भी मिला जा सकता है। इसके अलावा उन्हें यात्रा के दौरान क्वारंटीन होने की भी जरूरत नहीं होगी, लेकिन भीड़-भाड़ वाली जगहों पर प्रटोकॉल का पालन करना पड़ेगा।
क्या आपको टीके के दुष्प्रभावों के बारे में चिंता है?
कोरोना वैस्सीन की आपने पहली और दूसरी डोज लगवाई है तो ऐसे में आपको क्या करना है और क्या नहीं करना है इसके बारे में जानकारी जरूरी है। वैक्सीन लगवाने के बाद तुरंत काम पर जाने से बचे। वैक्सीन लगवाने के बाद कोशिश करें दो तीन दिनों तक घर में ही रहें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। इसके अलावा वैक्सीन लगवाने के बाद के प्रोटोकाल को फॉलो करें।
क्या पहली या दोनों खुराक लेने के बाद भी कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हो सकता है?
वैक्सीन के बाद भी लोग कोरोना पॉजिटिव हो रहे हैं इसे लोग री-इंफेक्शन मान रहे हैं लेकिन ये री इंफेक्शन नहीं है। यदि वैक्सीनेशन के बाद कोरोना हो जाए तो डरने की जरूरत नहीं है। बल्कि वैक्सीनसन के बाद यह संक्रमण बहुत हल्का होगा।
यदि आपको साइड इफेक्ट हो रहे हैं तो आपको क्या करना चाहिए?
हालांकि भारत में दी जाने वाली वैक्सीन सुरक्षित हैं लेकिन किसी भी साइड इफेक्ट या शिकायत के मामले में, लाभार्थी को निकटतम स्वास्थ्य सुविधा पर जाकर दिखा सकते हैं या फिर मेडिकल केयर सेंटर को कॉल कर सकते हैं। वैक्सीन लेने के बाद कोविन ऐप द्वारा आपको कस्टमर केयर का नंबर मैसेज के द्वारा भेजा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications