आजम खान ने सूअरों से ली होगी बच्चे पैदा करने की प्रेरणा: आदित्यनाथ
गोरखपुर के सांसद और बीजेपी नेता महंत आदित्यनाथ एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान से सुर्खियों में आ गए हैं। योगी आदित्यनाथ ने इस बार समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान पर सीधा निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजम खान ने बच्चे पैदा करने की प्रेऱणा सूअरों से ली होगी। आजम खान को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजम खान को पाकिस्तान भेज देना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए आजम खान के एक बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आजम खान एक ऐसा कौआ है जो जिस पेड़ पर बैठता है उसे सुखा देता है।
उ्नहोंने कहा कि आजम खान नाम का कौवा समाजवादी पार्टी को भी सुखा देगा। आदित्यनाथ की मानें तो आजम का व्यक्तित्व ऐसा नहीं है कि उन्हें गंभीरता से लिया जाए या तवज्जो दी जाए।
गौरतलब है कि एक नवम्बर को बिजनौर में आजम खान ने पीएम मोदी की वैवाहिक स्थिति पर तंज कसते हुए कहा था कि उनका परिवार नहीं है। इसलिए वह दूसरों का दर्द नहीं समझ सकते। आजम ने आगे तंज कसते हुए कहा था कि मेरी बीवी है, दो बच्चे हैं और हमारा बादशाह है जो इन सबसे महरूम है।












Click it and Unblock the Notifications