'जो लोग बिकने को तैयार नहीं हैं, उनपर फर्जी मुकदमे किए जा रहे हैं...', गोपाल राय ने PM मोदी पर साधा निशाना
Gopal Rai on Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने प्रतिक्रिया दी है। INDIA गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना है।
गोपाल राय ने कहा, ''सिर्फ अरविंद केजरीवाल के बारे में नहीं बल्कि पूरे विपक्ष को एक-एक करके खत्म करने के लिए पीएम मोदी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं।''

पीएम मोदी ने कहा, '' विधायकों को खरीद रहे हैं...या तो विधायकों को पैसे से खरीदा जा रहा है या फिर उन्हें बीजेपी में शामिल होने की धमकी दी जा रही है। जो लोग नहीं हैं बिकने को तैयार हैं, झुकने को तैयार हैं, उन पर फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं...''
गोपाल राय ने कहा कि, ''जिस तरह से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया है, उससे देश भर के वे सभी लोग जो संविधान से प्यार करते हैं और संविधान का सम्मान करते हैं, उनके दिलों में गुस्सा है।''
गोपाल राय ने कहा कि, "लोकतंत्र की हत्या के विरोध में, विपक्षी गठबंधन 31 मार्च को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में एक रैली करेगा। हम दिल्ली और पूरे देश के सभी लोगों, कार्यकर्ता, व्यापारी संघ और गैर सरकारी संगठन से अपील करते हैं कि उस दिन हमारे साथ जुड़ें।"
गोपाल राय ने कहा, ''दिल्ली समेत पूरे भारत में जो कुछ हो रहा है, उससे पता चलता है कि ईडी एक स्वतंत्र एजेंसी के बजाय बीजेपी कार्यकर्ता के रूप में काम कर रही है...। बीजेपी की विश्वसनीयता खत्म हो गई है...आबकारी नीति घोटाला फर्जी है, वे दो साल से छापेमारी कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है...।''












Click it and Unblock the Notifications