MLA की बेटी साक्षी की शादी पर गोपाल भार्गव का बयान- अब बढ़ेंगी कन्या भ्रूण हत्याएं, फलेगा गर्भपात का गोरखधंधा

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने इन दिनों सोशल मीडिया पर बरेली से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा व अजितेश कुमार की शादी को लेकर जो चर्चाएं चल रही हैं, उस पर काफी गंभीर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ऐसी खबरों से अब कन्या भ्रूण हत्या की घटनाएं देश मे अप्रत्याशित रूप से बढ़ेगी तथा महिला पुरुष के लिंगानुपात में भारी अंतर आएगा जो हमे अगले तीन वर्षों में सामाजिक सर्वे में स्पष्ट रूप से दिखेगा। उन्‍होंने कहा कि नर्सिंग होम एवं निजी अस्पतालों में गर्भपात का गौरखधंधा खूब फलेगा फूलेगा।

न्‍यूज चैनलों पर भी भड़के गोपाल भार्गव

न्‍यूज चैनलों पर भी भड़के गोपाल भार्गव

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि "मेरे निजी विचार से यह चैनल अपनी TRP बढ़ाने और रुपया कमाने के चक्कर मे बहुत बड़ा समाज विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। उनके इस कृत्य से अब यह बात तय है कि देश मे पिछले एक दशक से चल रहा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" की योजना एवं राष्ट्रीय अभियान 50 वर्ष पीछे चला जायेगा।

दुखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा

दुखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा

गोपाल भार्गव ने ट्वीट कर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने लिखा कि सोशल मीडिया और कथित राष्ट्रीय समाचार चैनल और उनके तनखैया एंकरों द्वारा अपनी टीआरपी बढ़ाने और रुपया कमाने की लालसा से एक आधुनिक लैला-मजनू को लेकर उनके दुखी पिता और परिवार का मजाक बनाया जा रहा है। जिसे लोग आनंद से देख रहे हैं।

ये है पूरा मामला

बता दें कि बरेली से विधायक राजेश मिश्रा की बेटी ने अपने पति के साथ एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उसने अपने पिता से खुद की जान को खतरा बताया था। 4 जुलाई को मिश्रा की बेटी ने एक दलित युवक अजितेश कुमार से शादी की थी। अंतरजातीय विवाह के बाद से ही एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ। साक्षी एक ब्राह्मण हैं, जबकि उनके पति अजितेश कुमार दलित परिवार से आते हैं। जिसके बाद ही इस शादी को लेकर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर बहस चल रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+