महातूफान से निबटने के लिए गूगल तैयार, पर्सन फाइंडर एप्लिकेशन लांच

ऐसे में सरकार और सेना के साथ-साथ सर्च इंजन गूगल भी लोगों की मदद के लिए तैयार हो गया है। तूफान के खतरे से उबरने और लोगों को राहत पहुंचाने के लिए गूगल भी पहले से ही तैयार है।
गूगल ने चक्रवाती तूफान फेलिन के नाम से एक ऐप्लिकेशन तैयार किया है। इस एप्लिकेशन के मदद से लोग अपने गुमशुदा और खोए हुए लोगों के बारे में सूचना डाल सकते हैं। इसकी मदद से लोगों कोअपने खोए हुए लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी।
इसके लिए आपको गूगल समुद्री चक्रवात फेलिन के फाइंडर पेज पर जाकर क्लिक करना होगा। जहां क्लिक करने के बाद आपको अपने खोए हुए या गुम लोगों की सूचना डालनी होगी। ये एप्लीकेशन ठीक उसी तरह तैयार किया गया है जिस तरह उत्तराखंड में तबाही के समय गूगल ने गूगल फाइंडर के एप्लिकेशन तैयार किया था। इसमें किसी के बारे में सूचना डालना चाहते है या फिर किसी को सर्च करना चाहते हैं
इस पेज पर गूगल ने इमरजेंसी हेल्पलाइन सेंटर और उनके नंबर भी दिए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications