पांच लाख यूजर्स का डाटा लीक, गूगल प्लस को बंद करेगा गूगल
कैलीफोर्निया। गूगल ने सोमवार को बताया है कि पांच लाख से ज्यादा गूगल प्लस यूजर्स के अकाउंट बग की वजह से प्रभावित हुए हैं। कंपनी ने यूजर्स के लिए गूगल प्लस बंद करने का निर्णय लिया है क्योंकि बग से प्रभावित डेटा डेवलपर्स को अपना डेटा हैक करने में मदद कर सकता है। यह बग इस डाटा को किसी थर्ड पार्टी को मुहैया करा सकता है।

बताया गया है कि सोशल साइट में एक सॉफ्टवेयर गड़बड़ ने बाहरी डेवलपर्स को 2015 से 2018 के बीच निजी गूगल प्लस प्रोफाइल डेटा तक पहुंचने की कोशिश की। गूगल ने कहा कि प्रभावित डेटा, गूगल प्लस फील्ड तक सीमित है। इसमें यूजर्स के नाम, ई-मेल एड्रेस, व्यवसाय, जेंडर और उम्र की जानकारी लीक हुई है।
रिपोर्ट में कहा गया कि कंपनी की इंटरनल टीम को बग की सूचना मिली तो इस बात का खुलासा हुआ कि सॉफ्टवेयर में किसी कमी की वजह से गूगल की सोशल साइट बग से प्रभावित हुई। इस वजह से एक थर्ड पार्टी ने पांच लाख से अधिक गूगल प्लस की प्राइवेट प्रोफाइल्स का 2015 से 2018 तक डाटा एक्सेस कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications