कौन हैं सनी देओल की वाइफ, Google पर ना करें भरोसा

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के रूपहले पर्दे पर लोगों को 'बेताब' करके 'गदर' मचाने वाले अभिनेता सनी देओल इस वक्त चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं, हाल ही में भाजपा ज्वाइन करके पंजाब के गुरदासपुर सीट से चुनावी अखाड़े में उतरे सनी देओल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा था कि वो जनसेवा के लिए ही राजनीति में उतरे हैं, वो पीएम मोदी से खासा प्रभावित हैं और इसी कारण उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है, देश को इस वक्त मोदी जैसे लीडर की जरूरत है, जो कि भारत को विकास के पथ पर ले जाने में पूरी तरह से सक्षम हैं।

कौन हैं सनी देओल की वाइफ, Google पर ना करें भरोसा

सनी वैसे भी काफी लोकप्रिय अभिनेता हैं और जब से उन्होंने सियासी पारी का आगाज किया है, चारों ओर उनके बारे में जानने की होड़ मच गई है, आम तौर पर सोशल मीडिया और मीडिया इवेंट से कोसों दूर रहने वाले सनी के के बारे में जानने के लिए लोग उनके ट्विटर अकाउंट और गूगल को खंगाल रहे हैं लेकिन लोगों के लिए ज्ञान का भंडार बने गूगल से भी गलती हो गई है जिसके चलते लोग बहुत ज्यादा कन्फ्यूज हो गए हैं।

कौन हैं सनी देओल की वाइफ, Google पर ना करें भरोसा

दरअसल सनी देओल की पत्नी सर्च करने पर गूगल जिसकी फोटो दिखा रहा है, वो सनी की पत्नी पूजा देओल नहीं बल्कि कन्नड़ की लोकप्रिय अभिनेत्री पूजा गांधी है। गौरतलब है कि पूजा गांधी को साउथ की नंबर वन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, वो कन्नड़ के अलावा तमिल, मलयालम, बंगाली और हिन्दी फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं।

इन्हें महत्वपूर्ण सफलता 2006 में बनी फिल्म 'मूंगरु माले' नाम की फिल्म से मिली थी, ये बॉक्स ऑफिस में सफल रही थी जिसके बाद पूजा सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और अधिक पैसे लेने वाली दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। इस फिल्म में किए इनके अभिनय के कारण इन्हें बहुत सारे पुरस्कारों से भी नवाजा गया है।

यह है सनी देओल की पत्नी

कौन हैं सनी देओल की वाइफ, Google पर ना करें भरोसा

जबकि सनी की पत्नी पूजा देओल एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं और बेइंतहा खूबसूरत हैं, उनकी और सनी की शादी आज से करीब 35 साल पहले लंदन में हुई थी, वो भी चोरी-छिपे, सनी को फिल्मी दुनिया में पैर जमाना था इसलिए सनी की लॉचिंग के वक्त धर्मेंद्र और उनके घरवालों ने उनकी शादी की बात को छुपाकर रखा था, पूजा देओल के घर से सनी की फैमिली के बीच कारोबारी रिश्ते थे, सनी और पूजा शादी से पहले एक-दूसरे को बखूबी जानते थे।

कौन हैं सनी देओल की वाइफ, Google पर ना करें भरोसा

सनी अपनी फैमिली को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखते हैं, दोनों को शादी से दो बेटे करण और राजवीर हैं, करण बहुत जल्द फिल्मी पारी की शुरुआत करने वाले हैं तो वहीं राजवीर सिंह देओल अभी पढ़ाई से दूर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+