गूगल ने Google Play Store से हटाई 60 ऐप, जानिए क्यों
नई दिल्लीः अल्फाबर्ट इंक के गूगल ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा कारणों की वजह से उसने 60 गेमिंग एप्लिकेशन्स को डाउन कर दिया है। क्योंकि सुरक्षा चैक के दौरान Google Play Store से बच्चों और वयस्कों के लिए उपलब्ध एप्लिकेशन्स में एक खास तरह के सॉफ्टवेयर के होने की बात सामने आई थी। चैक पॉइंट के अनुसार ये सॉफ्टवेयर कई बार अश्लील विज्ञापन दिखाने के साथ-साथ प्रीमियम सेवाएं खरीदना खरीदने के लिए भी कह रहा था।

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गूगल के प्रवक्ता ने कहा कि "हमने गूगल प्ले स्टोर से ऐप निकाल दिए हैं और डेवलपर्स के खातों को अक्षम कर दिया है, और उन सभी को खास चेतावनी के साथ कहना चाहते हैं कि कोई भी अगर ऐसा करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
चेक पॉइंट ने शुक्रवार को ब्लॉग पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि "एडल्टस्वाइन", गेम एप्स के अंदर मैलवेयर छुपाता है, जिसे Google Play डेटा कहते हैं कि 3 से 7 मिलियन यूजर्स डाउनलोड कर चुके हैं।
गूगल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन ऐप को हटाया गया है वो गूगल का हिस्सा नहीं थे। गूगल ने साफ किया कि किसी भी तरह के अनुचित ऐड़ गूगल के हिस्सा नहीं होते हैं, जिन पर कार्रवाई की गई और आने वाले समय भी अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया कि मैलवेयर ने भी यूजर्स को फेक सुरक्षा एप्लिकेशन इंस्टॉल करने को कहा गया। गूगल के चैक पॉइंट के अनुसार इस तरह के ऐप सुरक्षा की दृष्टि से फोन के लिए सही नहीं है।
यह भी पढ़ें- जजों का इशारा साफ है, जस्टिस लोया की मौत की सच्चाई तक पहुंच सकेंगे: यशवंत सिन्हा












Click it and Unblock the Notifications