Google या फिर Meta में कौन बेहतर? मस्क की कंपनी काम करने वाले शख्स ने बताया अंदर का सच
आईटी सेक्टर की बात करें तो एआई आने के बाद ट्रेंड में काफी बदलाव आया है। इस बीच दुनिया की टॉप कंपनियां गूगल और मेटा में जॉब कर्मचारियों के लिए कैसा माहौल रहता है, इसको लेकर इन दोनों कंपनियों में जॉब का अनुभव रखने वाले शख्स ने अपने एक्सपीरियंस साझा किए हैं।
दुनिया में जॉब के सेक्टर में पिछले कुछ दिनों में काफी मंदी देखी गई। टेक सेक्टर में नए वर्ष की पहले चार में 80 हजार से अधिक कर्मचारियों की छंटनी हो चुकी है। लेऑफ डॉट एफवाई के लेटेस्ट आंकड़ों के अनुसार, 279 टेक कंपनियों ने 3 मई तक 80,230 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला। आईटी/टेक और स्टार्टअप इकोसिस्टम सभी पर इसके असर पड़े हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में यूएस कस्टमर एक्सपीरियंस मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म स्प्रिंकलर ने लगभग 116 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया। एक्सरसाइज इक्विपमेंट और फिटनेस कंपनी पेलोटन ने इस हफ्ते 15 प्रतिशत मैन पॉवर यानी 400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की घोषणा की है।
इस बीच चर्चा है, दुनिया में कौन सी ऐसी कंपनिया हैं, जहां कर्मचारी अगर अपना शत प्रतिशत देना चाहें तो उनका भविष्य सुरक्षित होगा। दरअसल, डैनियल मैकिनॉन मेटा और गूगल दोनों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा, दोनों कंपनियां समान हैं। एक लगातार डेवलपमेंट तो दूसरी कार्य-जीवन संतुलन को प्राथमिकता देती है।
मैकिनॉन ने अपने ब्लॉग में कहा, "मेटा और गूगल दोनों ऐसे प्रौद्योगिकी कंपनियां हैं, जहां विशेष कल्चर है। यहां से बड़े से बड़े प्रोफेशनल निकले हैं। अगर अब तनाव और दबाव में बेहतर कार्य करने की क्षमता रखते हैं, तो मेटा बेहतर विकल्प हो सकता है। जबकी अगर कार्य-जीवन संतुलन, स्थिरता और नौकरी सुरक्षा को प्राथमिकता देना चाहते हैं, तो Google आपके लिए एक उपयक्त जगह हो सकती है।
मैकिनॉन ने दोनों कंपनियों में करियर ग्रोथ के बारे में भी बात करते हुए कहा कि मेटा Google की तुलना में बहुत तेज़ है। यहां खराब प्रदर्शन के लिए नौकरी से तेजी से निकाला जाता है।
बता दें कि मैकिनॉन ने एप्लाइड एआई रिसर्च के उत्पाद प्रबंधक के रूप में 2018 से 2022 तक मेटा में काम किया। अपने कार्यकाल के दौरान, उन्होंने भाषण, सामाजिक ऑडियो और भाषा मॉडलिंग पर काम किया। 2022 से 2024 तक, वह Google में वर्टेक्स जेनरेटिव AI के उत्पाद प्रबंधक थे और मानचित्र और भाषा मॉडलिंग पर बारीकी से काम किया। मैकिनॉन इस साल फरवरी में रियलिटी लैब्स के उत्पाद प्रबंधक के रूप में मेटा में लौट आए और मेटा चश्मा रे बैन के लिए वॉयस असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं।












Click it and Unblock the Notifications