फेसबुक को टक्कर देने के लिए गूगल ने लॉन्च किया ये ऐप

Recommended Video

    Google अपने Bulletin App के ज़रिये देगा Facebook को टक्कर | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्लीः गूगल ने शुक्रवार को अपना एक नया ऐप लॉन्च किया। इस ऐप को बुलेटिन नाम दिया गया है। कहा जा रहा है कि इस ऐप के जरिए गूगल लोकल न्यूज में अपनी पैठ जमाना चाहता है। इस ऐप का सबसे बड़ा फायदा ये है कि अब कोई भी लोकल या अपना इलाके की खबरों को दे सकता है।

    फेसबुक को टक्कर देगा ये ऐप!

    फेसबुक को टक्कर देगा ये ऐप!

    गूगल ने अपने आधिकारिक बयान में इस ऐप के बारे में कहा है, 'यह एक फ्री और लाइट ऐप है। इस ऐप में यूजर फोटो, विडियो और टेक्स्ट के माध्यम से अपनी खबरों या अन्य चीजों को सीधे पोस्ट कर सकते हैं। इसकी खास बात ये है कि इसके लिए किसी ब्लॉग आ वेबसाइट बनाने की कोई जरूरत नहीं होगी।'

    गूगल ने अपने प्रेजेंटेशन में कही ये बात

    गूगल ने अपने प्रेजेंटेशन में कही ये बात

    गूगल ने अपने प्रेजेंटेशन में कहा कि इसमें यूजर्स अपनी स्टोरीज को रियल टाइम में फोटो और विडियो के साथ पोस्ट कर सकते हैं। इससे कई तरह की स्टोरी पोस्ट की जा सकती हैं। कई सोशल मीडिया के जानकार लोगों का कहना है कि गूगल ने इस ऐप को फेसबुक को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया है।

    अब आप बता सकेंगे अपनी स्टोरी

    अब आप बता सकेंगे अपनी स्टोरी

    गूगल ने आगे कहा, 'यह ऐप आपके द्वारा आपके और आपके समाज के लिए स्टोरीज बनाने के लिए है। इस ऐप को उन स्टोरीज के लिए तैयार किया गया है, जो वेब पर नहीं आ पा रही हैं।'' इस ऐप के बाद हर कोई अपने बारे में दुनिया को बता सकता है।

    इन जगहों पर किया गया है शुरू

    इन जगहों पर किया गया है शुरू

    गूगल ने बताया है कि फिलहाल इस ऐप को ऑकलैंड, कैलिफॉर्निया और नैशविल के लिए शुरू किया गया है। अगर इसका नतीजा ठीक रहा तो इसे पूरी दुनिया के लिए शुरू किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+