मैपिंग को लेकर Google के ख‍िलाफ सीबीआई जांच

cbi and google
नई दिल्ली। द‍ुनिया भर को गूगल करने वाली संस्था पर अब 'गूगल' किए जाने का खतरा मंडरा रहा है। सीबीआई ने रक्षा प्रतिष्ठानों और संवेदनशील इलाकों की मैपिंग के मामले में गूगल के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने गूगल के खिलाफ खासकर मैपाथॉन 2013 को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

पढ़ें- गुजरात में 'नया ज्ञान'

आधिकारिक सूत्रों से खबर मिली है कि सीबीआई ने सर्वेयर जनरल के कार्यालय द्वारा केंद्रीय गृह मंत्रालय को की गई शिकायत के आधार पर प्राथमिक जांच दर्ज की। इस शिकायत में गूगल पर ऐसे इलाकों को मैपिंग गतिविधियों में शामिल करने का आरोप है, जो देश के नक्शों में शामिल ही नहीं किए गए थे।

कंपनी ने फरवरी-मार्च 2013 में मैपिंग प्रतियोगिता का आयोजन करने के पहले देश की आधिकारिक मैपिंग एजेंसी सर्वे ऑफ इंडिया से अनुमति लेना जरूरी नहीं समझा था।
अब यही कदम गूगल के लिए भारी पड़ता नज़र आ रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले भी इस तरह के आरोप गूगल व फेसबुक पर लगते आए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+