GMail में तकनीकी समस्या, गूगल की ईमेल सर्विस प्रभावित होने से यूजर्स हलकान

गूगल की ई-मेल सेवा- GMAIL में तकनीकी समस्या के कारण यूजर्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप दोनों वर्जन में परेशानी की खबर सामने आई।

google email service

गूगल की ईमेल सेवा- जीमेल में तकनीकी परेशानी की रिपोर्ट सामने आई है। समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल की ईमेल सेवा- जीमेल की मोबाइल एप्लिकेशन और जीमेल के डेस्कटॉप वर्जन में परेशानी होने की बातें सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर कीं। कई यूजर्स ने कहा कि ई-मेल भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है।

google email service

माइक्रोब्लॉगिंग साइट विटर पर जीमेल आउटेज दुनिया के कई देशों में होने की बात लिखी गई। वेबसाइट के बारे में जानकारी देने वाला- डाउनडिटेक्टर के अनुसार शनिवार शाम करीब सात बजे जीमेल की सेवाएं बाधित हुईं। कई यूजर्स ने जीमेल सेवाएं ठप होने की कंप्लेन की। Google ने भी जीमेल आउटेज को स्वीकार कर लिया। दुनिया भर में करीब 1.5 अरब से अधिक जीमेल यूजर्स हैं। साल 2022 में सबसे अधिक बार डाउनलोड मोबाइल ऐप में जीमेल भी प्रमुख है।

बता दें कि गूगल की अलग-अलग ऐप्स कई मौकों पर पहले भी सर्विस आउटेज की कंप्लेन झेल चुकी है। पिछले साल 14 दिसंबर को भी जीमेल सेवाएं बंद हुई थी। गूगल की जीमेल और अन्य सर्विसेज करीब 45 मिनट तक बाधित रहीं थी। अगस्त 2021 में भी गूगल की सेवाएं बाधित हुईं थीं। गूगल कैलेंडर, गूगल ड्राइव, गूगल डॉक्स और गूगल मीट 2021 में बुरी तरह प्रभावित हुईं थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+