कौन थी हैरतअंगेज स्टंट से सबको चौंकाने वाली महिला Kitty O'Neil, जिनके 77वें जन्मदिन पर Google ने बनाया Doodle
Kitty O'Neil: गूगल ने 24 मार्च को अमेरिकी स्टंट महिला कलाकार किट्टी ओ'नील के 77वें जन्मदिन पर एक खास डूडल बनाया है। ट्टी ओ'नील का जन्म 24 मार्च 1946 को हुआ है।

Google Doodle on Kitty O'Neil: गूगल ने शुक्रवार (24 मार्च) को अमेरिकी स्टंट महिला कलाकार किट्टी ओ'नील (Kitty O'Neil) के लिए एक खास शानदार डूडल बनाया है। किट्टी ओ'नील की आज 77वीं जयंती है। किट्टी ओ'नील को "दुनिया की सबसे तेज महिला" का खिताब मिला हुआ है। किटी ओ'नील एक अमेरिकी एथलीट थीं।
किट्टी ओ'नील के 77वें जन्मदिन पर गूगल ने डूडल के जरिए उनके शानदार जीवन के बारे में बताने की कोशिश की है। इस डूडल को कलाकार मीया तजियांग ने बनाया है। गूगल ने बताया है कि किट्टी एक प्रसिद्ध अमेरिकी स्टंट कलाकार और दुनिया की सबसे साहसी महिलाओं में से एक थी।

बचपन से बहरी थीं किट्टी ओ'नील
किट्टी ओ'नील की जिंदगी पर एक फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म का नाम था ''साइलेंट विक्ट्री: द किट्टी ओ'नील''। किट्टी को बचपन से ही हाई स्पीड स्पोर्ट्स का बहुत शौक था। लेकिन बचपन से ही वह बहरी थीं। अपनी इस कमजोरी को किट्टी ने कभी अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया। हाई स्पीड स्पोर्ट्स में किट्टी को वाटर स्कीइंग और मोटरसाइकिल रेसिंग करना पसंद था। उन्हें ऊंचाइयों से कोई डर नहीं लगता था। ऊंचाइयों से गिरना और हेलीकॉप्टर से कूदना उनके स्टंट का हिस्सा था।

जानिए कौन हैं किट्टी ओ'नील
गूगल ने अपने पेज पर जानकारी दी है कि किट्टी ओ'नील का जन्म 24 मार्च 1946 में टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी में हुई थी। किट्टी की मां अमेरिकी महिला था और पिता आयरिश थे। बचपन में किट्टी को कई दुखों का सामना करना पड़ा। किट्टी वह केवल कुछ महीने की थी, तो उसे कई बीमारियों ने घेर लिया था। बचपन में अक्सर उन्हें बुखार हो जाता था, जिसके बाद वह बहरी हो गईं।
गूगल ने यह भी बताया कि अपनी बाधाओं को दूर करने के लिए किट्टी ने अपनी जिंदगी में कई अलग-अलग संचार के तरीके सीखे। उन्होंने अपने बहरेपन को कभी भी अपनी कमजोरी नहीं बनने दी।

किट्टी स्टंट अनलिमिटेड में शामिल होने वाली पहली महिला थीं
-किट्टी एक सच्ची एक्शन-प्रेमी थीं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई खतरनाक काम भी किए हैं। आग लगने के दौरान खतरनाक ऊंचाइयों से गिरना और हेलीकॉप्टर से कूदना, ऐसे कई हैरतअंगेज कारनामे उन्होंने किए हैं।
-70 के दशक में किट्टी ने द बायोनिक वुमन (1976), वंडर वुमन (1977-1979), और द ब्लूज ब्रदर्स (1980) सहित फिल्मों और टीवी सीरीज के लिए स्टंट डबल के रूप में बड़े पर्दे पर अपनी जगह बनाई।
-किट्टी स्टंट अनलिमिटेड में शामिल होने वाली पहली महिला थीं। स्टंट अनलिमिटेड, हॉलीवुड के टॉप स्टंट कलाकारों का एक संगठन है।

कई रिकॉर्ड बनाए किट्टी ओ'नील ने
1976 में किट्टी ने 512.76 मील प्रति घंटे की रफ्तार से रेगिस्तान में जूम करने के लिए "सबसे तेज जीवित महिला" का खिताब दिया गया था। इतना ही नहीं इसके अलावा किट्टी ने 200 मिली प्रति घंटा की रफ्तार से प्रेरक नामक एक रॉकेट-चालित कार चलाई। जिसके बाद उन्होंने भूमि-गति रिकॉर्ड को तोड़ नया रिकॉर्ड बना दिया था। 2018 में किट्टी का निधन हुआ था।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications