Google Doodle Samuel Johnson: इसी शख्स की वजह से आज हम समझ सकते हैं शब्दों के मतलब

नई दिल्ली। आज यानी 18 सितंबर को गूगल सैमुअल जॉनसन का 308वां जन्मदिन मना रहा है, इसकी लिए गूगल ने एक खास डूडल (Google Doodle Samuel Johnson) भी बनाया है। क्या आप लोगों को पता है कि सैमुअल जॉनसन कौन थे, जो गूगल ने उनका जन्मदिन मनाने के लिए डूडल ही बना डाला? आपको बता दें कि इसी महान शख्सियत की वजह से आज आप किसी भी शब्द का मतलब आसानी से समझ सकते हैं। आइए जानते हैं कौन थे सैमुअल जॉनसन।

Google Doodle Samuel Johnson: इसी शख्स की वजह से आज हम समझ सकते हैं शब्दों के मतलब

'फादर ऑफ मॉडर्न डिक्शनरी'
सैमुअल जॉनसन ने डिक्शनरी की खोज की थी। इसी वजह से लोग उन्हें 'फादर ऑफ मॉडर्न डिक्शनरी' कहते हैं। डूडल में एक किताब भी दिखाई गई है, जिसे खोलने पर आप पहले पन्ने पर सैमुअल जॉनसन की तस्वीर देखेंगे। आपको बता दें कि पहली अंग्रेसी डिक्शनरी 1755 में बनी थी और जॉनसन को इस डिक्शनरी को बनाने में 9 साल लग गए थे।

डिक्शनरी से मिली लोकप्रियता
सैमुअल जॉनसन का नाम ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी द्वारा नेशनल बायोकोग्राफी के रूप में वर्णित किया गया है। सैमुअल जॉनसन के ऊपर एक किताब भी लिखी गई है, जिसका नाम 'द लाइफ ऑफ सैमुअल जॉनसन' है। यह किताब जेम्स बोसवेल नाम के शख्स ने लिखी है। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड की डिक्शनरी को बनने में 150 साल लगे और तब तक सैमुअल जॉनसन की ब्रिटिश डिक्शनरी से ही काम चला। इसी डिक्शनरी ने सैमुअल जॉनसन को खूब लोकप्रियता दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+