गूगल ने अब्राहम ओर्टेलियस के सम्मान में बनाया दिलचस्प डूडल

नई दिल्लीः गूगल ने अब्राहम ओरटेलियस को आज अपना डूडल समर्पित किया है। अब्राहम को दुनिया की पहली एटलस बनाने के लिए जाना जाता है। 400 साल पहले 20 मई, 1570 को दुनिया की पहली एटलस "थिएटरम ऑर्बिस टेरारम" (दुनिया का रंगमंच) को प्रकाशित किया गया था। एटलस बनाने के लिए अब्राहम ओरटेलियस ने कई मानचित्रों को जोड़कर बनाया था।

बेल्जियम में जन्में थे अब्राहम ओरटेलियस

बेल्जियम में जन्में थे अब्राहम ओरटेलियस

अब्राहम ओरटेलियस का जन्म 4 अप्रैल 1527 को एंटवर्प, बेल्जियम में हुआ था। अब्राहम दुनिये के पहले ऐसे व्यक्ति थे, जिन्होंने एटलस की कल्पना की हो। आज के समय में देखी जाने वाले एटसल अब्राहम के दिमाग का नतीजा है। एटलस को बनाने के लिए उन्होंने कई भौगोलिक मानचित्रों को बनाया था।

साल 1622 में प्रकाशित हुआ था एटसल का पहले संस्करण

साल 1622 में प्रकाशित हुआ था एटसल का पहले संस्करण

उनके पहले एटलस के पहले संस्करण में 53 मैप शामिल किए गए थे। उनके द्वारा बनाया गया आखिर एटसल संस्करण साल 1622 में प्रकाशित किया गया था। इस एटसल में 167 मैप थे। एनिमेटेड डूडल में ऑर्टेलियस को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लिखा पहले कार्टोग्राफरों में से एक" मूल मानचित्रों के रचनाकारों को लगातार स्रोतों और नामों को जोड़ने के लिए याद करता है। गूगल ने उनके बारे में आगे लिखा- उनके द्वारा किए गए कामों ने वास्तव में वैश्विक दृष्टिकोण देने में मदद की।

कई भाषाओं में बोल सकते थे अब्राहम

कई भाषाओं में बोल सकते थे अब्राहम

एटसल बनाने के अलावा अब्राहम ओरटेलियस को कई भाषाओं का ज्ञान होने के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि ऑरटेलियस डच, ग्रीक, लैटिन, इतालवी, फ्रेंच, स्पेनिश और कुछ जर्मन और अंग्रेजी सहित कई भाषाएं बोल सकते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+