गूगल भी मना रहा है भारत के साथ मिलकर जश्न-ए-आजादी
नयी दिल्ली। आजादी के जश्न मनाने में पूरा देश डूबा हुआ है। तिरंगे का रंग आसमान में चढ़ा हुआ है। हर ओर देशभक्ति के गाने बज रहे हैं तो ऐसे में आजादी का जश्न मनाने में गूगल भी पीछे नहीं। भारत की आजीदी का जश्न गूगल भी अपने अंजाद में मना रहा है।

गूगल हमारे खुशियों का जश्न अपने डूडल के जरिए मनाता रहा है। पिछले कई बरसों की तरह इस बार भी गूगल भारत की आजादी का जश्न अपने तरीके से मनाया है। देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गूगल ने महात्मा गांधी की दांडी मार्च को याद करते हुए डूडल तैयार किया है।
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से गूगल भारती की आजादी का जश्न मना रहा है। .पिछले साल यानी 15 अगस्त 2014 को गूगल अपने तिरंगे डूडल के जरिए भारत की आजादी के जश्न में तो शामिल ही हुआ।












Click it and Unblock the Notifications