Republic Day 2023: इस खास डूडल के साथ गणतंत्र दिवस मना रहा गूगल, पेपरवर्क में नजर आई देशभक्ति

गूगल ने जो डूडल बनाया है, वो बेहद शानदार है। आज का ये डूडल पेपर आर्टवर्क से बनाया गया है। जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोलेथर ने तैयार किया है।

republic Day

Republic Day 2023: आज देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल बनाता है। ऐसे में आज गणतंत्र दिवस के खास अवसर पर गूगल ने शानदार डूडल बनाकर समस्त देशवासियों को बधाई दी है। गूगल ने एनीमेशन के जरिये अपने होम पेज पर खास अंदाज में डूडल बनाया है। आज का ये डूडल पेपर आर्टवर्क से बनाया गया है। जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोलेथर ने तैयार किया है।

किसने बनाया डूडल?
गूगल द्वारा बनाए इस डूडल में ड्यूटी पाथ दिखाई दे रहा है। इस रास्ते पर एक तरफ घोड़ों पर सवार सैनिक और दूसरी ओर करतब करते सैनिक दिखाई दे रहे हैं। ये भारत की एकता तो साफतौर पर दिखा रहे हैं। गूगल इस डूडल के जरिये सभी भारतवासियों को बधाई दे रहा है। आज के गूगल डूडल को अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोलेथर ने बनाया है। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरपीएफ मार्चिंग दल नजर आ रहा है।

इस समय निकलेगी परेड
बताते चलें कि आज सुबह 10:30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ से निकलने वाली परेड को सलामी देंगी। इस परेड की कमान परेड कमांडर, लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, अति विशिष्ट सेवा मेडल, दूसरी पीढ़ी के सेना अधिकारी संभालेंगे। वहीं, इस शानदार परेड की शुरुआत कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान गाया जाएगा। इस बार 21 तोपों की सलामी पहली बार 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी।

राष्ट्रपति ने दिया था संबोधन
इससे पहले गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था कि हम काफी हद तक बाबासाहेब अंबेडकर की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। गांधीजी के सर्वोदय के आदर्शों को अभी प्राप्त करना बाकी है। वहीं आज होने वाली परेड की बात करें, तो इसके शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाएंगे, जहां पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+