गूगल ने डूडल के जरिए चांद पर अपोलो मिशन की 50वीं सालगिरह को किया याद
नई दिल्ली। चांद पर मानवीय खोज को गूगल ने डूडल के जरिए याद किया है। नासा ने आज से 50 वर्ष पहले अपोलो 11 मिशन की शुरुआत की थी, इसी मौके पर गूगल ने डूडल के जरिए नासा के इस मिशन को याद किया है। पहली बार 50 वर्ष पहले नासा का अपोलो मिशन चांद पर पहुंचा था और किसी व्यक्ति ने चांद की सतह पर अपना कदम रखा था। इस मौके पर गूगल ने एक एनीमेटेड वीडियो लॉन्च किया है, जिसके जरिए आप भी चांद की सतह पर पहुंचने के एहसास को महसूस कर सकते हैं। इस सफर में आप अकेले नहीं होंगे बल्कि आपके को पायलट माइकल कोलिंग भी साथ होंगे, उनकी आवाज में इस पूरे सफर के अनुभव को साझा किया गया है।
बता दें कि गूगल तमाम अहम मौकों पर डूडल के जरिए उसे याद करता है और अलग-ःअलग तरह का एनीमेटेड ग्राफिक, वीडियो साझा करता है। इससे पहले गूगल ने कई अहम मौके परजैसे पैकमैन की सालगिरह पर भी इसी तरह का एनीमेशन तैयार किया था। गूगल विश्व कप, फीफा, कॉपरनिकस के जन्मदिन, मदर्स डे के मौके पर भी इस तरह के दिलचस्प ग्राफिक साझा करता है, जोकि लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है। कई बार गूगल ने ऐसे हीरोज को भी याद किया है जिसे बहुत कम लोग ही याद रखते हैं।
बता दें कि 50 वर्ष पूर्व कोलिंग ने चांद का चक्कर अपोलो 11 से लगाया था। जबकि नील आर्मस्ट्रॉग और एडविन एल्डरिन ने पहली बार चांद पर पहुंचे थे। नासा को यह सफलता कई दशकों की मेहनत के बाद हाथ लगी थी। गूगल ने तकरीबन साढ़े चार मिनट का यह वीडियो तैयार किया है। जिसमे कॉलिंस की आवाज में इस पूरे वीडियो को शुरू से तैयार किया गया है कि किस तरह से अपोलो 11 की शुरुआत हुई और यह चांद पर पहुंचा, पूरे सफर के बारे में कॉलिंस आपको जानकारी देते हैं।
गौर करने वाली बात है कि तीनों ने अपोलो मिशन 16 जुलाई 1969 को शुरू किया था, तीन दिन के बाद 240000 मील का सफर तय करने के बाद अपोलो 11 चांद पर पहुंचा था और आर्मस्ट्रॉग ने चांद की सतह पर अपना कदम रखा था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?













Click it and Unblock the Notifications