गूगल सीईओ बनने के बाद सुंदर पिचाई का पहला भारत दौरा, आज पहुंचेंगे दिल्ली
नई दिल्ली। गूगल के भारतीय मूल के पहले सीईओ सुंदर पिचाई आज भारत पहुंचेंगे। गूगल का सीईओ बनने के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

वह दो दिनों तक भारत में रुकेंगे और इस दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात करेंगे। पिचाई को अगस्त में गूगल के सीईओ पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिचाई अपने भारत दौरे के तहत दिल्ली के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ ऑटर्स के स्टूडेंट्स को संबोधित करेंगे। साथ ही भारत में गूगल के कर्मचारियों से भी मुलाकात करेंगे।
बुधवार को ही पिचाई भारत की मीडिया के सवालों के जवाब भी देंगे। पिचाई का दो दिनों कार्यक्रम काफी व्यस्त है जिसमें उन्हें वित्त मंत्री अरुण जेटली और टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद से भी मुलाकात करेंगे।
पिचाई के सम्मान में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक खास डिनर का भी आयोजन किया है। खड़गपुर आईआईटी से पढ़ाई करने वाले पिचाई से पीएम मोदी की यह दूसरी मुलाकात है।
उनकी पहली मुलाकात पीएम से उस समय हुई थी जब अपने अमेरिकी दौरे पर सैन फ्रांसिस्को गए थे। भारत से पढ़ाई करने के बाद पिचाई ने अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की। वह पिछले करीब 22 वर्षों से अमेरिका में ही रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications