Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Google के 25वें जन्मदिन को डूडल ने बनाया खास, साझा की पुरानी यादें

गूगल खास मौकों पर डूडल के जरिए उसे और भी खास बनाने का काम करता है। लेकिन आज का दिन गूगल के लिए बेहद खास है। दरअसल गूगल ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं इस मौके पर गूगल ने खास डूडल तैयार किया है।

हालांकि गूगल लगातार भविष्य को ध्यान में रखते हुए अपने तकनीक को बेहतर करता रहता है, लेकिन अपने जन्मदिन के मौके पर गूगल ने अपने लंबे सफर को याद किया है।

google

गूगल ने खास डूडल में अपने नाम में बदलाव किया है। अपने नाम में 25 को जोड़ा है। गूगल ने लिखा, आज का डूडल गूगल के 25वें जन्मदिन के मौके पर है। आप सभी लोगों का शुक्रिया जिन्होंने हमारे साथ इतने साल अपनी सर्च की है।

बता दें कि डूडल की शुरुआत सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में की थी। ब्रिन डॉक्टोरेट के छात्र थे जबकि लैरी पेज कंप्यूटर साइंस के छात्र थे। दोनों की सोच एक जैसी थी और दोनों ही दुनिया को वर्ल्ड वाइड वेब की सुविधा पहुंचाना चाहते थे।

दोनों ने एक साथ मिलकर लंबे समय तक काम किया। दोनों ने मिलकर एक प्रोटोटाइप सर्च इंजन तैयार किया। हालांकि दोनो ने इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हॉस्टल से की थी लेकिन बाद में गूगल के पहले ऑफिस में शिफ्ट किया जोकि एक गैरेज था। इस गैरेज को दोनों ने किराए पर लिया था। आधिकारिक तौर पर गूगल की स्थापना 27 सितंबर 1998 को हुई थी।

वर्ष 1998 के बाद से काफी कुछ बदला है। गूगल में कई सारे बदलाव आए, जिसने यूजर्स को कई तरह की सुविधा मुहैया कराई। लेकिन आज भी गूगल का मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मुहैया कराना है।

आज करोड़ो लोग गूगल सर्च इंजन का इस्तेमाल करते हैं और इसके जरिए सर्च करते हैं। आज का गूगल डूडल दुनियाभर में देखा जा सकता है। हालांकि रूस के कुछ क्षेत्र में यह नहीं दिखेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+