गोलगप्पे का दीवाना हुआ Google, बनाया खास Doodle

पानी के बताशे यानि गोगप्पे किसे नहीं पसंद है। भारत के अलग-अलग हिस्सों में इसे कई नामों से जाना जाता है और लोग इसे काफी पसंद करते हैं। गोलगप्पे की लोकप्रियता को देखते हुए गूगल ने भी इसपर डूडल बनाया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक रेस्टोरेंट ने गोलगप्पे के रिकॉर्ड 51 फ्लेवर सर्व करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बता दें कि गोलगप्पे को मैदा और सूजी से तैयार किया जाता है। इसके बाद इसमे आलू, मटर, चना आदि भरकर चटपटे पानी के साथ सर्व किया जाता है।

doodle

देश के अलग-अलग हिस्सों में गोलगप्पे को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कहीं इसे पुचका कहते हैं तो कहीं इशे गोलगप्पा, कहीं पानी पुरी तो कहीं फुलकी। नाम के साथ इसे अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरह से सर्व भी किया जाता है।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश में गोलगप्पे में मटर डालकर इसे सर्व किया जाता है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और अन्य पूर्वी भारत के हिस्से में इसमे आलू, मटर के साथ जलजीरा पानी में सर्व किया जाता है।

वहीं पश्चिम बंगाल में इसे पुचका के नाम से जाना जाता है। इसके साथ ही बिहार और झारखंड में भी इसे पुचका के नाम से जाना जाता है। यहां इसे ईमली के चटपटे पानी के साथ सर्व किया जाता है।

कथाओं की मानें तो जब द्रौपदी को अपने पांचों पति को बेहद कम संसाधन के साथ खाना खिलाने की जिम्मेदारी मिली तो उन्होंने कुछ बचे हुए आलू, सब्जी और आटे से इसे दौरा किया। उन्होंने आटे से गोलगप्पे बनाए और इसमे सब्जियों को भरकर खिलाया था, यहीं से पानी पूरी की शुरुआत हुई थी।

गूगल ने जो डूडल तैयार किया है वो एक तरह का गेम है, जिसमे खिलाड़ी से ग्राहकों को पानी पूरी खिलाने को कहा जाता है। किस ग्राहक को कौन सा फ्लेवर पसंद है उसे मैच करना होता है ताकि ग्राहक खुश रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+