Happy Father's Day 2019: फादर्स डे पर Google ने बनाया बेहद खास Doodle

नई दिल्ली। अक्सर बच्चे की जीवन में मां के महत्व को सबसे उपर रखा जाता है, जिसकी वजह से पिता के योगदान को भुला दिया जाता है, या फिर उसके प्रयास को वह जगह नहीं मिल पाती है जो मां को मिलती है। लेकिन फादर्स डे के मौके पर बच्चे के जीवन में पिता की महत्व को दर्शाने की कोशिश की जाती है। फादर्स डे के मौके पर गूगल ने भी डूडल के जरिए दुनियाभर के तमाम फादर्स को याद किया है। किस तरह से वह बच्चों के जीवन के बेहतर बनाने के लिए मजबूती से डटे रहते हैं और कभी भी बच्चों को इस बात की अनुभूति नहीं होने देते कि उनकी खुशियों के लिए वह कितनी मुश्किलों का सामना करते हैं।

doodle

बता दें कि जून माह के हर तीसरे रविवार को फादर्स डे के तौर पर मनाया जाता है। लेकिन ऑस्ट्रिया में जून माह के दूसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। गूगल ने डूडल में तीन स्लाइड बनाई है जिसमे दर्शाया गया है कि कैसे पिता अपने बच्चों पर हमेशा नजर रखता है। दूसरी स्लाइड में दिखाया गया है कि किस तरह से बच्चे पिता से हमेशा छिपने की कोशिश करते हैं। जबकि तीसरी स्लाइड में पिता के प्रेम को दर्शाया गया है, वह बच्चों के साथ किस तरह से खेलते हैं।

ऐसा माना जाता है कि फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी, जहां एक बच्ची को पिता ने पाला था। सोनोरा स्मार्ड डोड का जन्म सेबेस्टियन देश में हुआ था। जब वह महज 16 वर्ष की थी तो उसकी मां का निधन हो गया था। लेकिन उनके पिता विलियम स्मार्ट ने सोनोरा और अपने पांच बेटों का लालन पालन बिल्कुल मां की तरह से किया। हालांकि फादर्स डे की शुरुआत अमेरिका में हुई थी, लेकिन इसे दुनियाभर में फैलने में काफी समय लगा। बता दें कि मई माह के हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+