Google ने किया Play Store के लिए सेफ्टी सेक्शन का ऐलान, जानिए क्या होगा फायदा
नई दिल्ली, 29 जुलाई: दुनिया का सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने गुरुवार को अपने प्ले स्टोर के लिए एक नए सेफ्टी सेक्शन का ऐलान किया है, ताकि यूजर्स को यह पता चल सके कि ऐप किस प्रकार का डेटा इकट्ठा करेगा और क्यों? गूगल ने मई में सेफ्टी सेक्शन की घोषणा करते हुए बताया था कि यूजर्स को ऐप की ओर से एकत्र या फिर शेयर किए जाने वाले डेटा को समझने में मदद मिल सकेगी। यह फीचर यूजर्स को यह भी बताएगा कि ऐप ने उनसे जो डेटा एकत्र किया गया है वह सुरक्षित है या नहीं।

आज Google ने शेयर किया कि उनका नया सेफ्टी सेक्शन कैसा दिख सकता है। शुरुआती डिजाइनों से पता चलता है कि यह काफी हद तक Apple के जैसा होगा। फीचर की घोषणा करते हुए Google ने एक ब्लॉग में कहा कि आज हम Google Play में आगामी सुरक्षा अनुभाग के लिए अतिरिक्त विवरण की घोषणा कर रहे हैं। यह उपयोगकर्ताओं को उनके डेटा पर नियंत्रण प्रदान करता हैं। यह नया सेफ्टी सेक्शन डेवलपर्स को अपने ऐप की सारी सुरक्षा दिखाने का एक आसान तरीका मुहैया करेगा।
Google का कहना है कि डेवलपर्स अक्टूबर 2021 से समीक्षा के लिए Google Play कंसोल में जानकारी सबमिट कर सकते हैं। डेवलपर्स को अधिक समय देने के लिए Google उन्हें अप्रैल 2022 तक अपने ऐप्स से संबंधित विवरण जमा करने की अनुमति दी है। Google ने बताया कि हम जानते हैं कि कुछ डेवलपर्स को और अधिक समय की आवश्यकता होगी। अपने ऐप्स का आकलन करने और कई टीमों के साथ समन्वय करने के लिए उनके पास अप्रैल 2022 तक का समय होगा। इससे पहले उनके ऐप्स के इस सेक्शन को स्वीकृत होना चाहिए। स्वीकृत के बिना नया ऐप सबमिशन या ऐप अपडेट अस्वीकार किया जा सकता है।
-
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी -
World’s Largest Army: न चीन, न भारत... अब यह देश है सैन्य शक्ति का नया बादशाह! देखें टॉप 10 की पूरी लिस्ट -
GT vs RR: शुभमन गिल आज का मैच क्यों नहीं खेल रहे? किस वजह से राशिद खान को बनाया गया कप्तान -
Iran Vs America War: ईरानी अटैक का डर या आर्थिक संकट? युद्ध के बीच ट्रंप को धोखा देने की तैयारी में दोस्त देश -
'डोनाल्ड ट्रंप से ज्यादा हमारी कैद में सुरक्षित हैं', US पायलट की मां के इमोशनल मैसेज पर ईरान ने दिया जवाब -
Silver Rate Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 10,000 तक लुढ़के दाम,अब आपके शहर ये है लेटेस्ट सिल्वर रेट -
Trump vs Iran: ईरान से युद्ध में अमेरिका का हालात खराब! गुस्से से लाल ट्रंप, वीक ऑफ किया रद्द -
Iran Vs America War: ईरान नहीं, इन 2 देशों ने मार गिराए अमेरिकी फाइटर जेट! अब क्या करेंगे ट्रंप? -
Gold Price Today: जयपुर में रातों-रात बदल गए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी से पहले चेक करें आज के रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को कब मिलेगी 14वीं किस्त ? ₹2000 या ₹4000 कितनी राशि आएगी खाते में












Click it and Unblock the Notifications