पाकिस्‍तान की मालगाड़ी की बोगी से 3.75 करोड़ की हेरोइन बरामद

अटारी। अंतर्राष्ट्रीय अटारी रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर से कस्टम विभाग की टीम ने पाकिस्तान से आई मालगाड़ी की बोगी से 754 ग्राम हेरोइन जब्त की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्कीट में कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने हेरोइन के साथ ही साथ 14 ग्राम हशीश भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार अटारी रेलवे स्टेशन पर तैनात कस्टम विभाग के असिस्टैंट कमिश्नर एसजेएस चुघ की अगुवाई में पाकिस्तान से आई मालगाड़ी की कस्टम स्टाफ की तरफ से रैमजिंग (रैमजिंग की बात करें तो कस्टम विभाग का स्टाफ आधुनिक उपकरणों के साथ मालगाड़ी की सभी बोगियों के नीचे बैठकर उसमें बनी कैवेटीज यानि खाली स्थान को चेक करता है।

पाकिस्‍तान की मालगाड़ी की बोगी से 3.75 करोड़ की हेरोइन बरामद

इस दौरान गाड़ी के डिब्बों और डिब्बों की लोअर कैविटी का एक-एक इंच खंगाला गया। इस दौरान विभाग की तरफ से हाल ही में खरीदी गई अत्याधुनिक मशीन (बोरोस्कोप) ने गाड़ी के दो डिब्बों की लोअर कैविटी में नारकोटिक होने के संकेत दिए। अधिकारियों की तरफ से कैविटी के अंदर से 3 पैकेट बरामद किए। उन्होंने बताया कि यह बरामदगी माल गाड़ी के दो अलग-अलग डिब्बों के नीचे कैविटी से हुई। जिन्हें बाहर निकाल कर जांच की गई। इन पैकेटों का वजन क्रमश: 294.4 ग्राम, 300.4 ग्राम और 306 ग्राम (कुल वजन 900.8) पाया।

इन्हें खोल कर पैकेट और कपड़ा अलग करने पर आफ व्हाइट रंग का पाउडर (हेरोइन) 754.2 ग्राम और गहरे ब्राउन रंग का 14.2 ग्राम पाउडर भी बरामद किया गया, जिसके जांच किए जाने पर हशीश होने की पुष्टि हुई।उन्होंने बताया कि यह बरामदगी माल गाड़ी के दो अलग-अलग डिब्बों के नीचे कैविटी से हुई। जिन्हें बाहर निकाल कर जांच की गई। इन पैकेटों का वजन क्रमश: 294.4 ग्राम, 300.4 ग्राम और 306 ग्राम (कुल वजन 900.8) पाया। इन्हें खोल कर पैकेट और कपड़ा अलग करने पर आफ व्हाइट रंग का पाउडर (हेरोइन) 754.2 ग्राम और गहरे ब्राउन रंग का 14.2 ग्राम पाउडर भी बरामद किया गया, जिसके जांच किए जाने पर हशीश होने की पुष्टि हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+