गरीबों के मसीहा बने सोनू सूद अब 1 लाख बेरोजगारों को देंगे नौकरी, जानिए कैसे?
नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों की मदद करके लोगों के लिए मसीहा बने सोनू सूद अब बेरोजगारों को नौकरी दिलाने वाले हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने लेटेस्ट ट्वीट में दी है। जिसके बाद एक बार फिर से सोनू सूद सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं और लोग उनकी तारीफ में कसीदे पढ़ रहे हैं। दरअसल सोनू ने अपने नए ट्वीट में गुडवर्कर एप्लिकेशन का जिक्र किया है, जिसके चलते वो लोगों को नौकरी दिलवाने वाले हैं।
Recommended Video

सोनू सूद अब 1 लाख बेरोजगारों को देंगे नौकरी
मालूम हो कि सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा है- 'नया साल, नई उम्मीदें, नई नौकरी के अवसर और उन अवसरों को आपके करीब लाते, नए हम, प्रवासी रोजगार अब है गुडवर्कर. आज ही गुडवर्कर एप्लिकेशन को डाउनलोड करें और बेहतर कल की उम्मीद करें' App Link: http://bit.ly/GoodWorkerApp.

गुडवर्कर एप्लिकेशन से मिलेगी नौकरी
गौरतलब है कि गुडवर्कर एप्लिकेशन एक एप है, जिसके जरिए लोगों को नौकरी मुहैया कराई जाएगी। यह एप उन लोगों की मदद करेगा, जिनकी नौकरी किसी कारणवश चली गई है और इसमें धोखाधड़ी की गुंजाइशी नहीं है। इस एप को डाउनलोड करने के बाद उस पर आप प्रोफाइल बना सकते हैं। आपका हिंदी में बनाया बायोडाटा अंग्रेजी में भी खुद ब खुद ट्रांसलेट हो जाएगा। फिलहाल सोनू का ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उस पर कमेंट कर रहे हैं।

किताब 'आई एम नो मसीहा'
बताते चलें कि कोरोना काल में गरीबों के मसीहा बने फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने हालांकि अपनी किताब 'आई एम नो मसीहा' के जरिए लोगों को बताने की कोशिश की वो कोई भगवान या देवदूत नहीं है, बल्कि एक आम इंसान हैं , उन्होंने जो कुछ किया वो इंसानियत के नाते किया लेकिन लोगों की नजर में तो वो भगवान की ओर से गरीबों की मदद करने वाले दूत ही हैं इसलिए तो लोग उनके मुरीद हो गए हैं।

टांडा गांव में बना सोनू सूद के नाम का मंदिर
तेलंगाना के ही डुब्बा टांडा गांव के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर एक्टर के नाम पर मंदिर ही बनवा डाला है, जहां सोनू सूद की प्रतिमा लगवाई गई है, सभी ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करके उन्होंने अपने प्यार और सम्मान को एक्टर के प्रति व्यक्त किया है।
मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद की
इस बारे में बात करते हुए मंदिर समिति के सदस्य रमेश कुमार ने कहा था कि सोनू सूद ने मुसीबत की घड़ी में जरूरतमंद लोगों की मदद की है, ऐसा करने वाला तो केवल भगवान या उनकी ओर से भेजा कोई देवदूत ही हो सकता है और इसी वजह से हमने सोनू सूद का मंदिर बनवाया है।
यहां देंखे: सोनू सूद का Tweet-मिलेगी 1 लाख लोगों की नौकरी
-
'महिलाओं को गंदे कॉल किए, मां के साथ बदतमीजी की', 63 साल के फेमस एक्टर ने ये क्या किया? क्यों की ऐसी हरकत? -
Nita Ambani और Ranveer Singh का डांस देख आंखें खुली रह जाएंगी, वायरल वीडियो ने मचाई तबाही -
लीवर कैंसर के बाद Dipika Kakar की दोबारा हालत खराब, Cyst से हिल गईं एक्ट्रेस, बोलीं- अब मेरे लिए दुआ करो -
'शराब की लत एक मेंटल परेशानी', Janhvi Kapoor का बड़ा बयान, बोलीं- लोगों को इलाज की जरूरत -
दोबारा मां बनीं Sonam Kapoor, अस्पताल से शेयर की पहली तस्वीरें, सादगी भरे अंदाज ने जीता दिल -
Rashmika Mandanna Pregnant: शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? मचा हंगामा, लिखा- हम 3 हो गए -
Raghav Chadha के लिए साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने किया ये बड़ा काम, बहन परिणीति चोपड़ा होंगी खुश -
'अमिताभ बच्चन के साथ इस सीन में मेरे पसीने छूट गए', 74 साल की जीनत अमान ने वीडियो शेयर कर किया खुलासा -
Ramayan में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर, निभाएंगे ये 2 बड़े किरदार, खुद खोला इस पर्दे से राज -
Ramayan पर 'हनुमान' के बेटे का बड़ा बयान, Ranbir Kapoor को दे डाली सलाह, मेकर्स को दी चेतावनी -
Friday OTT Release: वीकेंड पर हुआ एंटरटेनमेंट का धमाका, ये फिल्में-सीरीज बना देंगी आपके मूड को खास -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications