UP-बिहार के यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, रेलवे की इस पहल से खत्म होगा वेटिंग लिस्ट का झंझट

नई दिल्ली। रेलवे में सफर करने वाले अक्सर इस बात से परेशान होते हैं कि सफर के लिए उन्हें जल्दी कंफर्म टिकट नहीं मिलता है। कभी वेटिंग टिकट तो कभी वो भी नहीं मिल पाता है। दरअसल रेल से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ट्रेनों की तादात तय है, जिसकी वजह से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा मुश्किल तो उत्तर प्रदेश-बिहार के लोगों को होती है। 3 महीने पहले भी टिकट करवाओ तो भी मुश्किल से कंफर्म टिकट मिल पाता है, लेकिन रेलवे ने नई पहल की है, जिसकी वजह से अब वेटिंग टिकट का झंझट खत्म हो जाएगा। आइए आपको रेलवे की तैयारी की बारे में बता रहे हैं, जिसकी मदद से यूपी-बिहार जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी।

 अब खत्म होगा वेटिंग लिस्ट का झंझट

अब खत्म होगा वेटिंग लिस्ट का झंझट

पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है, जिसके बाद वेटिंग टिकट वालों को बड़ी राहत मिलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंर्पक अधिकारी के मुताबिक रेलवे 6 एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगने से वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। अतिरिक्त कोच लगने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और रिजर्वेशन कंफर्म हो जाएगा।

 यूपी-बिहार जाने वालों को मिलेगा फायदा

यूपी-बिहार जाने वालों को मिलेगा फायदा

पूर्वोत्तर रेलवे के 6 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से इसका सीधा फायदा यूपी-बिहार जाने वाले लोगों को मिलेगा। अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेनों पर भारी भीड़ के दवाब को कम किया जा सकेगा। वेटिंग लिस्ट वाले लोगों को इसका सीधा फायदा होगा और लोगों के टिकट कंफर्म हो सकेंगे। खास बात ये कि जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे वो ट्रेनें यूपी-बिहार जाती है। जिसकी वजह से यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को वेटिंग टिकट के झंझट से मुक्ति मिलेगी।

 इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

इन ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

पूर्वोत्तर रेलवे में 15003 कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर चौरी चौरा एक्सप्रेस अप और डाउन, 15119 रामेश्वरम-मंडुवाडीह एक्सप्रेस अप और डाउन, 15021 शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस अप एंड डाउन में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेनों में भीड़ से आजादी मिलेगी। वहीं रेल मंत्री ने भी ट्रेनों की लेट लतीफी को खत्म करने के लिए सख्त प्लान तैयार कर लिया है, जिसपर काम भी शुरू हो गया है।

 खत्म होगी ट्रेनों की लेटलतीफी

खत्म होगी ट्रेनों की लेटलतीफी

ट्रेनों की लेटलतीफी दूर करने के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मेगा ब्लॉक की तैयारी शुरू कर दी है। रेल मंत्री ने रेलवे पुल, रेल ओवर ब्रिज (आरओबी), सब-वे का निर्माण, रेल पटरी बदलने व अन्य बड़े काम के लिए रविवार का दिन तय किया है। जिसकी वजह से रविवार को मेगा ब्लॉक होगा। रेल मंत्री ने साफ कहा है कि मेगा ब्लॉक की वजह से ट्रेनों के लेट होने पर यात्रियों को मुफ्त में खाना और पानी दिया जाएगा। वहीं साफ किया गया है कि मेगा ब्लॉक के दौरान सभी विभागों में उचित तालमेल रहे, ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+