Good News: मोदी सरकार का एक और तोहफा, इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर नहीं लगेगी ये फीस
Recommended Video
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हील को बढ़ावा देने के लिए ये फैसला लिया है, जिसके तहत मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल के रजिस्ट्रेशन फीस पर छूट देने का फैसला किया है।

सरकार ने कहा है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन मुफ्त में होगा।सड़क और परिवहन मंत्रालय ने रजिस्ट्रेशन में छूट के साथ-साथ रजिस्ट्रेशन को रिन्यू कराने पर भी किसी तरह का फीस नहीं लगाने का फैसला किया है। सरकार ने सड़क और परिवहन मंत्रालय कानून में बदलाव करने कै फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा मिलेगा।
ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने लिया फैसला
सरकार ने ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए ये योजना शुरू की है। बैटरी ऑपरेटेड वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म करने से लोगों में ई व्हीकल खरीदने के लिए बढ़ावा मिलेगी। नए नियम के मुताबिक सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक व्हीकल या फिर बैटरी ऑपरेटेड वाहनों की खरीद पर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म होने से लोग इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित होंगे। हाल में पीएमओ ने भी सुझाव दिया था कि देश मे सभी इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर पर नंबर प्लेट को अनिवार्य किया जाए। इसके लिए ई व्हीकल थ्री व्हीलर के नंबर प्लेट को हरे और सफेद रंग का रखने को लेकर पहले ही आदेश जारी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications