खुशखबरी- केंद्र सरकार में होगी 2 लाख भर्ती, जानिये किस विभाग में होगी कितनी भर्ती

नई दिल्ली। नौकरी की तलाश कर रहे युवा बेरोजगारों के लिए आने वाला एक साल अच्छा होने वाला है। वर्ष 2017 तक केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में दो लाख से अधिक नौकरियों की बहार आने वाली है। केंद्र सरकार ने अपने बजट में अनुमान जताया है कि वर्ष 2016-17 में नौकरियों में 2.8 लाख नयी भर्तियां होंगी।

छह नयी योजनाओं में 3336 करोड़ के निवेश से मिलेगा 11645 लोगों को रोजगार

यह संख्या मौजूदा 33.05 लाख की संख्या में इजाफा करेगी। पीएमओ मंत्री जीतेंद्र सिंह का कहना है कि यह प्रस्ताव विभिन्न विभागों की राय के बाद लाया गया है। उन्होंने कहा कि जब भी नयी भर्तियों की जरूरत होगी भर्तियां की जायेंगी।

गृह मंत्रालय में होगी 5636 भर्तियां

गृह मंत्रालय में होगी 5636 भर्तियां

गृह मंत्रालय में 5636 भर्तियां होगी, इन भर्तियों के बाद 22006 कर्मचारी 2017 तक तैनात होंगे। जबकि पुलिस विभाग में 47264 भर्तियां होगी। जिसके बाद 102877 से बढ़कर 1075341 कर्मचारी हो जायेंगे।

रक्षा मंत्रालय में होगी 10894 भर्ती

रक्षा मंत्रालय में होगी 10894 भर्ती

रक्षा मंत्रालय में 10894 भर्तियां होगी, जिसके बाद कर्मचारियों की संख्या 51084 हो जायेगी।

उड्डयन विभाग में भी होंगी भर्तियां

उड्डयन विभाग में भी होंगी भर्तियां

सिविल एविएशन में 1080 नयी भर्तियां की जायेंगी, जिसके बाद कर्मचारियों की संख्या 2140 हो जाये।

परमाणु ऊर्जा विभाग में 6353 नयी भर्तियां

परमाणु ऊर्जा विभाग में 6353 नयी भर्तियां

परमाणु ऊर्जा विभाग में 6353 नयी भर्तियां की जायेंगी, जिसके बाद कर्माचरियों की संख्या बढ़कर 38025 हो जायेंगी।

खनन मंत्रालय में 4399 भर्तियां

खनन मंत्रालय में 4399 भर्तियां

खनन मंत्रालय में भी 4399 नयी भर्तियां करायी जायेगी। मौजूदा समय में मंत्रालय में कुल 8503 है। मंत्रालय में 1796 नयी भर्तियां की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+