एलपीजी के दामों में 83 रुपए की कमी, नयी कीमतें आज से लागू
लखनऊ। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में भारी कमी की गयी है। गैस कंपनियों ने घरेलू गैस की कीमतों में 83 रूपए की कटौती का ऐलान किया है। `LPG उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, घर बैठे उठाएं फायदा
अब यूपी में गैस सिलेंडर की होम डिलिवरी के देने होंगे अतिरिक्त पैसे
घरेलू एलपीजी के दामों में 83 रूपए की कमी के बाद अब यह 698 रुपए की जगह 615 रूपए में मिलेगी। इसका लाभ मुख्य रूप से उन लोगों को मिलेगा जो सब्सिडी नहीं लेते हैं।
घरेलू एलपीजी के साथ ही कॉमर्शियल गैस पर भी 163 रूपए की कमी की गयी है। कॉमर्शिलय गैस सिलेंडर अभी तक 1370 रुपए का मिल रहा था जोकि अभ 1207 रुपए में मिलेगा।
वहीं डीजल व पेट्रोल के दामों में भी आशिक कमी की गयी है। डीजल के ताम में तीन पैसे तो पेट्रोल के दाम में चार पैसे की कटौती की गयी है।
गैस कंपनियों की मानें तो घरेलू गैस कीमतों में अभी और कमी आ सकती है। वैश्विक बाजार में नैचुरल गैस के दामों में और कमी आयी है। जिसके चलते नये दामों की समीक्षा के बाद गैस की कीमतों में 20 से 45 रुपए की कमी और आ सकती है।













Click it and Unblock the Notifications