खुशखबरीः रेल ई-टिकट कुछ ही देर में करा सकेंगे बुक
नई दिल्ली। रेल यात्रियों के एक खुशखबरी है। अब रेल टिकट कराना आसान हो जाएगा। रेलवे ने आपकी परेशानी का हल खोज लिया है। अब आपको टिकट बुक कराने के लिए परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी, अगर रेलवे की यह कोशिश कामयाब रही तो। आपको बता दें कि रेलवे अपनी ई-टिकट प्रणाली को और भी आसान करने जा रहा है।

रेलवे के मुताबिक अब ई टिकट प्रणाली को सरल करने पर विचार हो रहा है। हो सकता है कि जल्द ही ई टिकट प्रणाली के जरिए एक झटके में टिकट बुक कराए जा सकें। अभी वेबसाइट पर कई चीजें ऐसी हैं कि जिनकी वजह से ई टिकट बुक कराने की प्रणाली समझ में ही नहीं आ पाती है। ऐसे कई लोग हैं जो ई टिकट बुक कराने से अच्छा दूर स्टेशन जाकर आज भी टिकट बुक कराना समझते हैं।
ऐसे ही लोगों के लिए ई टिकट प्रणाली को सरल बनाने पर काम चल रहा है। रेलवे के मुताबिक ई टिकट प्रणाली की प्रक्रिया की रफ्तार पर काम चल रहा है। जिससे मिनटों-सैकंडों में टिकट बुक कराए जा सकें। इससे वेबसाइट पर भार कम पड़ेगा और टिकट बुक कराने वालों को भी ज्यादा परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे एक और यह फायदा भी होगा कि तेजी से ई टिकट बुक होने से अधिक से अधिक लोग ई टिकट बुक करा सकेंगे और काउंटर या विंडो पर ज्यादा लम्बी लाइन नहीं लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications