दिल्‍ली में सफल होने के बाद बड़ी राष्‍ट्रीय पार्टी बन सकती है 'आप' : अमर्त्‍य सेन

 legend Amartya Sen delighted with AAP
नई दिल्‍ली। नोबेल पुरस्‍कार विजेता अमर्त्‍य सेन ने दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता पर खुशी जताई है और कहा कि हम उम्‍मीद करते हैं कि 'आप' भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी। गौर हो कि अमर्त्‍य सेन ने नरेंद्र मोदी को भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री पद का उम्‍मीदवार घोषित किये जाने पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि वह नहीं चाहते है कि मोदी भारत के प्रधानमंत्री बनें।

उन्‍होने कांग्रेस का बचाव करते हुए कहा था कि मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी को 1984 में हुए सिख दंगों के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता है।

सेन ने कहा कि दिल्‍ली में अपने पहले ही चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता अप्रत्‍याशित है, इस पर हमें खुश होना चाहिए। इसके अलावा उनका कहना है कि हम भारतीय निराशावादी होते हैं, अगर कुछ भी सकारात्‍मक होता है तो हमें इससे खुश होना चाहिए।

हालांकि सेन ने दिल्‍ली में मिली चुनौतियों को 'आप' के लिए आसान बताया और कहा कि दिल्‍ली मे बाहर उन्‍हे अब और भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में 'आप' ने 28 सीटें जीतकर राजनीतिक विश्‍लेषकों को आश्‍चर्यचकित कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+