दिल्ली-यूपी वालों को मिला बड़ा तोहफा, दिवाली से पहले हिंडन एयरबेस से शुरू होगी घरेलू उड़ान
नई दिल्ली। दिल्ली और यूपी के लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। जल्द ही हिंडन एयरबेस से घरेलू उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। उत्तर प्रदेश सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच लेकर इसे लेकर बातचीत हो गई है। माना जा रहा है कि दिवाली से पहले हिंडन एयरबेस से उड़ान शुरू हो जाएगी। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ समेत पश्चिम यूपी के लोगों को अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। लखनऊ में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी के बीच एमओयू साइन हो गई है।

दिवाली से पहले शुरू होगी उड़ान
एयरपोर्ट अथॉरिटी और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच एमओयू साइन हो गई है। माना जा रहा है कि 7 नवंबर से पहले एयरबेस से उड़ान शुरु हो जाएगी। इस एयरबेस से घरेलु विमान सेवा शुरू होने के बाद दिल्ली खास कर पूर्वी दिल्ली के साथ गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर समेत आसपास के कई जिले के लोगों को उड़ान सेवा में आसानी हो जाएगी। हिंडन एयरबेस से उड़ान सेवा शुरू होने पर सबसे ज्यादा फायदा पश्चिम यूपी के लोगों को होगा। उन्हें अब फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी।

हर किसानों को मिलेगा 44 लाख रुपए
हिंडन एयरबेस से उड़ान सेवा शुरू होने के बाद टर्मिनल को जोड़ने वाली सड़क के लिए करीब 9000 वर्ग गज भूमि की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए हर साल किसानों को जमीन के किराए के तौर पर 44 लाख रुपए दिया जाएगा। किसानों को करीब 200 रुपए वर्गमीटर का रेट तय होने के बाद प्रारूप को सरकार ने हरी झंडी दे दी। अब किसानों की इस जमीन को 3 साल के लिए लीज पर लिया गया है। इस जमीन का किराया एयरपोर्ट अथॉरिटी सालाना तौर पर किसानों को देगी। वहीं इसी हफ्ते अथॉरिटी लीज का पैसा प्रशासन को भेज देगी। जिसके बाद प्रशासन जमीन लीज पर लेने का काम शुरू कर देगा। माना जा रहा है अगस्त तक टर्मिनल बनने का काम पूरा हो जाएगा।

जेवर एयरपोर्ट पर फंसा पेंच
जहां हिंडन एयरबेस से घरेलू विमानों के उड़ान की तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं जेवर में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मामला फंसता दिख रहा है। यहां के किसान जमीन देने को राजी नहीं हो रहे हैं। हवाई अड्डे की जमीन अधिग्रहण के लिए किसानों की मनाने में प्रशासन असफल रहा है। प्रशासन ने किसानों को हवाई अड्डे के लिए अधिग्रहीत जमीन की मुआवजा दर 1895 रुपए प्रति वर्गगज निर्धारित की है। साथ ही साथ हर परिवार के से एक सदस्य को नौकरी देने का भरोसा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications