रेलवे ने बंद कर दी ये अहम ट्रेन, 44 दिन तक नहीं चलेगी
नई दिल्ली। लखनऊ से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन गोमती एक्सप्रेस 44 दिनों के लिए बंद होने जा रही है। दरअसल, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर वॉशेबल एप्रेन का काम शुरू किया गया है, जिसके चलते रेलवे ने यह कदम उठाया है। रेलवे के इस अहम कदम के तहत 24 नवंबर से लेकर 7 जनवरी तक गोमती एक्सप्रेस की सेवाएं रद्द कर दी हैं। इतना ही नहीं, जो ट्रेनें उन्नाव होकर दिल्ली जाती हैं उन्हें भी आउटर स्टेशनों से रवाना किया जाने का फैसला किया गया है।

कई ट्रेनें होंगी रद्द
वॉशेबल एप्रेन का काम होने के दौरान बहुत सारी ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। दिल्ली से आने वाली ऊंचाहार, नीलांचल, वैशाली, अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को निजामुद्दीन, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन से चलेंगी। ऐसे में यह तो साफ है कि ट्रेनें कुछ देरी से चलेंगी। इसे लेकर रेलवे ने अपने यात्रियों को जागरुक करना भी शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications