दिल्ली में हुई फायरिंग के बाद संसद में गूंजा 'गोली मारना बंद करो' का नारा

नई दिल्ली। देश की राजधानी में जिस तरह से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है और एक के बाद एक तीन बार गोली चलने के मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यह मामला आज संसद में जमकर गूंजा। जिस तरह से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान विवादित नारे लगवाए उसके बाद आज संसद में विपक्ष ने गोली मारना बंद करो, देश को तोड़ना बंद करो का नारा लगाया। दरअसल अनुराग ठाकुर ने रैली के दौरान नारा लगवाया था, जिसमे अनुराग ठाकुर कहते हैं कि देश के गद्दारों को, तो लोगों की भीड़ कहती है गोली मारो--- को। अनुराग ठाकुर के इस बयान के बाद दिल्ली में गोली चलाने के तीन मामले सामने आ चुके हैं।

Recommended Video

      Jamia Firing: Parliament में गूंजा जामिया फायरिंग का मुद्दा, Opposition की नारेबाजी | वनइंडिया हिंदी
      parliament

      अनुराग ठाकुर ने जिस तरह से ये नारे लगवाए थे, उसके बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगा दिया था। लेकिन अनुराग ठाकुर के बयान के बाद शाहीन बाग, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का मामला सामने आया। अनुराग ठाकुर के विवादित नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। हालांकि अनुराग ठाकुर ने नारेबाजी के वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि आप खुद पूरा वीडियो देखिए और आपको दिल्ली के लोगों का क्या मूड है इसका अंदाजा लग जाता है।

      बता दें कि अनुराग ठाकुर की नारेबाजी का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने उनके खिलाफ 72 घंटे का चुनाव प्रचार करने पर प्रतिबंध लगा दिया था। शुक्रवार को जामिया मिल्लिया टीचर्स असोसिएशन ने आरोप लगाया था कि भाजपा नेता विश्वविद्यालय के पास हुई गोलीबारी के लिए जिम्मेदार हैं। इससे अधिक देश विरोधी कुछ नहीं हो सकता है कि सरकार के मंत्री नागरिकों को सार्वजनिक मंच हिंसा के लिए भड़काएं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+