मूसेवाला हत्याकांड के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ का गुर्गे गुरपाल सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे, हथियार भी बरामद

Sidhu Moosewala: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड में से अपराधी गोल्डी बराड़ के कालर तक पुलिस अपनी पहुंच बनाने में जुटी है। इसी का परिणाम है कि गुरुवार को पंजाब पुलिस ने विदेश स्थित अपराधी गोल्डी बराड़ के खास गुर्गे को दबोचा है।

बताया जा रहा है कि एसएएस नगर पुलिस मोहाली ने गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के एक गुर्गे गुरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से हुई है।

Goldy Brar henchman Gurpal Singh

एक्स(पूर्व में ट्विटर) पर बताते हुए, एसएएस नगर पुलिस ने कहा कि एक बड़ी सफलता में, एसएएस नगर पुलिस ने विदेशी आधारित अपराधियों गोल्डी बराड़ और सबा यूएसए के एक गुर्गे गुरपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। गुरपाल को गांव रणखंडी, सहारनपुर, यूपी से गिरफ्तार किया गया है।

एसएएस नगर पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से 5 जिंदा कारतूस के साथ एक चीनी पिस्तौल बरामद की गई है। एसएएस नगर पुलिस ने आगे कहा कि वह 6 नवंबर, 2023 को वीआईपी रोड, जीरकपुर में मुठभेड़ स्थल से भाग गया था। आपको बता दें कि गोल्डी बराड़, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के कथित मास्टरमाइंड में से एक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+