गोल्ड स्मगलिंग, 12 एकड़ जमीन और 138 करोड़...एक्ट्रेस रान्या राव के 'पॉलिटिकल कनेक्शन' ने किया हैरान

Ranya Rao News (Gold smuggling Case): गोल्ड स्मगलिंग मामले में फंसी कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव को लेकर अब कई नए खुलासे हो रहे हैं। रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलोग्राम सोना रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में ये बात सामने आई है कि रान्या राव के कर्नाटक की राजनीति में मजबूत कनेक्शन थे।

रान्या राव से जुड़ी एक कंपनी KSIRODA को कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा जनवरी 2023 में 12 एकड़ औद्योगिक भूमि आवंटित की गई है। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIADB) ने 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के कार्यकाल के दौरान कंपनी की डायरेक्टर हर्षवर्धिनी राम्या के नाम पर ये 12 एकड़ जमीन अलॉट की गई थी।

Ranya Rao News

रान्या राव और उसके भाई को अलॉट की गई थी ये जमीन!

जांच में ये बात सामने आई है कि जनवरी 2023 में, बसवराज बोम्मई के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने क्षीरोदा प्राइवेट लिमिटेड को जमीन दी है, जिसके निदेशक रान्या राव और उनके भाई रुशब हैं। उनकी कंपनी ने स्टील टीएमटी बार निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए ₹138 करोड़ का निवेश करने का वादा किया था।

यह लैंड तुमकुरु जिले के सिरा औद्योगिक क्षेत्र में है और 137वीं राज्य स्तरीय एकल खिड़की मंजूरी समिति (SLSWCC) की बैठक के दौरान आवंटन के लिए मंजूरी दी गई थी। कर्नाटक औद्योगिक क्षेत्र विकास बोर्ड (KIADB) के सीईओ महेश ने रविवार (09 मार्च) को कहा, "कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव से जुड़ी कंपनी मेसर्स क्षिरोदा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- को 2 जनवरी 2023 को 12 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी।"

एक बयान में कहा गया, "कंपनी ने 138 करोड़ रुपये के निवेश के साथ स्टील टीएमटी बार, रॉड और संबद्ध उत्पादों के लिए एक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इस परियोजना से लगभग 160 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद थी।"

रान्या तीन कंपनियों की हैं डायरेक्टर

जांच में ये भी सामने आया है कि रान्या राव तीन कंपनियों की डायरेक्टर हैं। ये तीन कंपनियां हैं... KSIRODA इंडिया प्राइवेट लिमिटेड- (स्टील निर्माण) , आइरिस ग्रीन प्राइवेट लिमिटेड- (कृषि) और रान्या राव फोटोग्राफी प्राइवेट लिमिटेड- (फोटोग्राफी सेवाएं)। इन तीनों कंपनियों पर अब इनके व्यापारिक लेन-देन और राजनीतिक संबंधों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। रान्या राव के राजनीतिक संबंधों ने सबको हैरान कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+