सोने की कीमत में गिरावट, खरीदारी का मौका, जानिए नए दाम?

दिल्ली सर्राफा बाजार के व्यापारियों का मानना है कि कमजोर वैश्विक ट्रेंड के चलते इक्विटीज में बढ़त और मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय फेड रिजर्व की बैठक, जिसने मार्केट सेंटिमेंट को कमजोर किया है।

नई दिल्ली। सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है बुधवार को कमजोर वैश्विक संकेत और स्थानीय ज्वैलर्स की हल्की मांग के चलते सोना 180 रुपए से टूटकर 29220 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से मौजूदा स्तर पर कमजोर खरीदारी के चलते सोने की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है।

सोने की कीमत में गिरावट, खरीदारी का मौका, जानिए नए दाम?

सोने की कीमत में गिरावट आने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई है। चांदी 260 रुपये गिरकर 38840 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। चांदी की कीमतों में यह गिरावट इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखने को मिल रही है।

दिल्ली सर्राफा बाजार के व्यापारियों का मानना है कि कमजोर वैश्विक ट्रेंड के चलते इक्विटीज में बढ़त और मंगलवार से शुरू हुई दो दिवसीय फेड रिजर्व की बैठक, जिसने मार्केट सेंटिमेंट को कमजोर किया है।

इंटरनेशनल स्तर पर सिंगापुर में सोने की कीमतें 0.34 फीसद की कमजोरी के साथ 1245.40 प्रति औंस और चांदी 0.88 फीसद की कमजोरी के साथ 16.33 प्रति औंस हो गई है।देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 180 रुपये गिरकर क्रमश: 29220 रुपये और 29070 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। गिन्नी हालांकि, 24400 रुपये प्रति आठ ग्राम पर बरकरार है। आपको बता दें कि बीते दो सत्रों में सोने की कीमतों में 250 रुपये की तेजी दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+