सोना खरीद पुराने नोट ठिकाने लगाने वालों की भी उड़ने वाली है नींद

8 नवंबर को पीएम मोदी के 1000 और 500 को नोट पर बैन की घोषणा के बाद सोने के दामों में जबरदस्त उछाल आया।

नई दिल्ली। 8 नवंबर को पीएम मोदी के 1000 और 500 को नोट पर बैन की घोषणा के बाद सर्राफा की दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली थी। सोने के दाम 30 हजार होने के बावजूद बड़े शहरों में 40 से लेकर 50 हजार प्रति दस ग्राम तक बिका।

gold

सोने की अचानक इतनी जबरदस्त सूचना मिलने के बाद इनकम टैक्स और एक्साइज के अधिकारी टीम बनाकर लगातार जगह-जगह तलाशी अभियान चला रहे हैं। पिछले हफ्ते एक्साइज अधिकारियों ने देशभर के 25 शहरों के 600 ज्वैलर्स को सोने की बिक्री की डिटेल्स बताने को कहा है।

दरअसल दो लाख से ज्यादा का सोना खरीदने पर ही ग्राहक को पैन नंबर बताना होता है। नोट बैन के बाद जो सोना बिका वो अमूमन दो लाख से कम का रहा है। अब इनकम टैकेस अधिकारी इस बाच की जांच कर रहे हैं कि कहीं पैन नंबर ना देने के लिए जानबूझकर सोने की ब्रिकी को परिवार के लोगों में तो नहीं बांटा गया है।

सोना खरीदने वालों पर आयकर विभाग की है नजर

सीबीडीटी के चेयरमैन सुशील चंद्रा का कहना है कि जिस सोना की बिक्री हाल-फिलहाल में हुई है। उस पर आयकर विभाग की कड़ी नजर है और जो दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

आईटी और एक्साइज डिपार्टमेंट के पास लगातार ऐसे ज्वैलर्स और ट्रेडर्स के बारे में सूचनाएं आ रही हैं जो लोगों से पुरानी करेंसी के बदले ऊंची कीमत पर सोना बेच रहे हैं। लोग काले धन को सफेद करने के लिए यह तरीका अपना रहे हैं, जिसे रोकने में अधिकारी लगे हुए हैं।

इस ऑपरेशन में पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ 100 से ज्यादा इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम को लगाया गया है जो देशभर में बहुत बड़े पैमाने पर कैश के ट्रांजेक्शंस का पता लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही 500 और 1000 के नोटों पर पाबंदी की घोषणा की, उसके ठीक बाद ब्लैक मार्किट में सोने के दाम काफी बढ़ गए और लोगों ने काफी महंगा सोना खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+