मुंबई: 12 लाख की हीरे की अंगूठी चोरी, ऐसे की चोरी की प्लानिंग
मुंबई। मुंबई के एक रईस बिजनेसमैन के घर में 12 लाख रुपए की अंगूठी चोरी होने का मामला सामने आया है। बांद्रा के पाली हिल इलाके में बिजनेसमैन के बंगले में ये चोरी हुई, जिसमें उससे घर से 12 लाख रुपए की हीरे के अंगूठी चोरी हो गई। अंगूठी के साथ-साथ उसके घर से कुछ अमेरिकी डॉलर्स भी गायब बताए जा रहे हैं।

इस चोरी के बाद घर में काम करने वाले 4 कर्मचारियों पर शक की सूई जा रही है। पुलिस उन चारों कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक चोरी बुधवार को दिन में 11 बजे से रात के 8 बजे के बीच हुई। घना वाले दिन घर के मालिक अपने किसी संबंधी के घर गए थे। उन्होंने घर की चाबी अप ने स्टाफ को दी थी। उनके स्टाफ ने वो चाबी घर के ड्राइवर को और फिर ड्राइवर ने वो चाबी घर के नौकर को दी।
इसी दौरान दो और नौकर बंगले पर पहुंचे थे। जब घर के मालि परिवार के साथ वापस घर लौटे तो उन्होंने पाया कि उनकी कीमती अंगूठी गायब है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस लॉकर में अंगूठी के साथ-साथ कुछ करीब 100 डॉलर भी थे। घटना के शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घर के नौकरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications