Gold Rate Today: PM मोदी की NO GOLD अपील का दिखा असर! धड़ाम से गिरे सोने के दाम, खरीदारी से पहले चेक करें रेट

Gold Rate Today 11 May 2025: भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 11 मई 2026 को बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां मिडिल ईस्ट (ईरान-अमेरिका तनाव) में बढ़ते युद्ध के संकट ने वैश्विक बाजार को डरा रखा है।

वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक अपील ने घरेलू बाजार की दिशा बदल दी है। पीएम मोदी ने देशवासियों से अगले 1 साल तक सोना न खरीदने का आग्रह किया है, जिसका असर सोमवार को बाजार खुलते ही कीमतों पर साफ नजर आया।

Gold Rate Today 11 May 2025

बाजार का हाल: MCX और IBJA पर क्या है स्थिति?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 0.38% यानी करीब 580 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,944 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, सोमवार सुबह भाव 1,51,078 रुपये के स्तर पर आ गया। यह गिरावट उन लोगों के लिए राहत की खबर है जो बीते सप्ताह लगातार बढ़ रही कीमतों से परेशान थे।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगी आग, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ₹1.50 लाख के पार,क्या अब और बढ़ेंगे दाम?
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगी आग, 10 ग्राम गोल्ड की कीमत ₹1.50 लाख के पार,क्या अब और बढ़ेंगे दाम?

Gold Price In India: देश के बड़े शहरों में आज का गोल्ड रेट (11 मई 2026)

शहर 24 कैरेट (10g) 22 कैरेट (10g) 18 कैरेट (10g)
दिल्ली ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
मुंबई ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
कोलकाता ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
चेन्नई ₹1,53,820 ₹1,41,000 ₹1,17,700
बेंगलुरु ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
हैदराबाद ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
अहमदाबाद ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,14,150
जयपुर ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
लखनऊ ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
नोएडा ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
गुरुग्राम ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
पुणे ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
चंडीगढ़ ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
पटना ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,14,150
इंदौर ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,14,150
सूरत ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,14,150
भोपाल ₹1,52,390 ₹1,39,690 ₹1,14,350
नागपुर ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
कानपुर ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
अयोध्या ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
गाजियाबाद ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
मेरठ ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
लुधियाना ₹1,52,280 ₹1,39,600 ₹1,14,250
गुवाहाटी ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100
वडोदरा ₹1,52,180 ₹1,39,500 ₹1,14,150
नासिक ₹1,52,160 ₹1,39,480 ₹1,14,130
केरल ₹1,52,130 ₹1,39,450 ₹1,14,100

Silver Rate Today:चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। 11 मई की सुबह चांदी का भाव 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। गौरतलब है कि इस साल जनवरी में चांदी 4 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई थी, लेकिन पिछले एक सप्ताह में ही इसमें 10,000 रुपये की कमी आई है।

Silver Rate Today: चांदी ने फिर मचाया तहलका!₹10,000 की छलांग के बाद 1kg सिल्वर ₹2.75 लाख, क्या है नया रेट?
Silver Rate Today: चांदी ने फिर मचाया तहलका!₹10,000 की छलांग के बाद 1kg सिल्वर ₹2.75 लाख, क्या है नया रेट?

ग्लोबल तनाव और कच्चे तेल का 'उबाल'

सोने की कीमतों में अस्थिरता का मुख्य कारण वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के शांति प्रस्ताव को ठुकराए जाने के बाद होर्मुज स्ट्रैट (Strait of Hormuz) के बंद होने का खतरा बढ़ गया है। इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल आया है और ब्रेंट क्रूड 100.30 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना फिलहाल 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

भारत में कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के भाव?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल, डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू और स्थानीय मांग पर निर्भर करती हैं। जब वैश्विक बाजार में अनिश्चितता होती है, तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर भागते हैं, जिससे दाम बढ़ते हैं। इसके अलावा, भारत में Import Duty (आयात शुल्क), GST और राज्यों के स्थानीय टैक्स (मेकिंग चार्ज के साथ) मिलकर रिटेल कीमत तय करते हैं। यही कारण है कि दिल्ली और चेन्नई जैसे शहरों के रेट में अंतर दिखाई देता है।

FAQs: सोने की खरीदारी से जुड़े जरूरी सवाल
1. 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में क्या अंतर है?
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है और काफी नरम होता है, इसलिए इसका उपयोग सिक्के या बार बनाने में होता है। 22 कैरेट सोने में 91.6% सोना और बाकी अन्य धातुएं (जैसे तांबा, जस्ता) मिली होती हैं, जो इसे आभूषण बनाने के लिए मजबूत बनाती हैं।

2. क्या अभी सोना खरीदना सही समय है?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अस्थिरता के कारण कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। पीएम मोदी की अपील के बाद घरेलू मांग में कमी आ सकती है, जिससे भाव और नीचे जा सकते हैं।

3. सोने की शुद्धता कैसे पहचानें?
हमेशा 'BIS Hallmark' वाला सोना ही खरीदें। हॉलमार्क पर शुद्धता का कोड (जैसे 22K916) और हॉलमार्किंग सेंटर का लोगो जरूर चेक करें।

4. 18 कैरेट सोना क्या होता है?
18 कैरेट सोने में 75% सोना होता है। यह मुख्य रूप से हीरे या भारी स्टोन वाली ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि यह अधिक मजबूत होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+