Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सोन पहाड़ी में मिला भारतीय स्वर्ण भंडार से 5 गुना ज्यादा सोना, जानिए क्या होता है गोल्ड रिजर्व

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला सोने का 3000 हजार टन से ज्यादे का भंडार मिलने को लेकर सुर्खियों में है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के सर्वे में सोनभद्र की पहाड़ियों में गोल्ड के अलावा अन्य खनिज के भी भारी मात्रा में दबे होने की संभावना व्यक्त की गई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में मौजूदा समय में भारत के पास करीब 626 टन सोने का भंडार है। इस लिहाज से सोनभद्र में मिला सोने का भंडार करीब 5 गुना ज्यादा है।

सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है

सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है

भारत में सोने का इतना बड़ा भंडार मिलना अर्थव्यस्था के लिहाज से अच्छा संकेत माना जा रहा है। बीते गुरुवार को इस खान की सीमांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। खनन विभाग ने गोल्डमाइन क्षेत्र का नक्शा तैयार करने के लिए सात सदस्यीय टीम भी बनाई है। मौजूदा कीमत के हिसाब से इस सोने की कीमत 12 लाख करोड़ रुपए तक हो सकती है। खनन विभाग के अधिकारी केके राय ने इस बारे में और जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार इस खान को पट्टे पर देने को लेकर विचार कर रही है।

Recommended Video

    यूपी के सोनभद्र में दबा है 3 हजार टन सोना, जल्द शुरू होगी खुदाई
    दो जगह सोने का भंडार मिलने का अनुमान

    दो जगह सोने का भंडार मिलने का अनुमान

    उन्होंने बताया कि दो जगह से सोना निकलने का अनुमान है। सोन पहाड़ी के अलावा हर्दी क्षेत्र से सोना निकलने का अनुमान है। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, सोनपहाड़ी में करीब 2700 टन और हर्दी क्षेत्र में 650 टन के आसपास सोना निकलने की अनुमान है। सोनभद्र में सोने के खनन का रास्ता साफ होने से पहले खनिज निदेशालय जिओ टैगिंग करवा रहा है। जियो टैगिंग के लिए गठित सात सदस्यीय टीम 22 फरवरी तक खनन निदेशक को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

    क्या होता है गोल्ड रिजर्व

    क्या होता है गोल्ड रिजर्व

    स्वर्ण भंडार या गोल्ड रिजर्व किसी भी देश के केंद्रीय बैंक के पास रखा गया वह सोना होता है जो संकट में काम में आता है। जरूरत पड़ने पर देश के धन की रक्षा और लोगों के धन की वापसी के लिहाज से बैंक यह खरीदकर रखता है। भारत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ये काम करता है। इस भंडार की सुरक्षा चुस्त-दुरुस्त होती है। भारत सोने के भंडार के मामले में दुनिया के शीर्ष 10 देशों में शामिल है।

    स्वर्ण भंडार के मामले में भारत का 9वां स्थान

    स्वर्ण भंडार के मामले में भारत का 9वां स्थान

    दुनिया में सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। अमेरिका के पास 8133 टन सोना मौजूद है जो उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 76.9 फीसदी है। इस मामले में दूसरे स्थान पर जर्मनी है। जर्मनी के पास 3366.8 टन सोना मौजूद है जबकि तीसरे स्थान पर इटली है जिसके पास 2452 टन सोने का भंडार है। चौथे स्थान पर फ्रांस है जिसके पास 2436 टन सोने का भंडार है जबकि पांचवें स्थान पर रूस है। रूस के पास 2242 टन सोना रिजर्व है। भारत का इस मामले में 9वां स्थान है। भारत के पास सोने का 626 टन का भंडार है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+