Gokarna Beach पर मौत की लहरें! बेंगलुरु की कंपनी के 3 कर्मचारियों की डूबने से मौत, कौन थे मृतक?

Gokarna Beach Accident: कर्नाटक के मशहूर पर्यटन स्थल गोकर्ण में समुद्र की तेज लहरों ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। रविवार, 1 नवंबर को दुब्बानशाशी बीच पर घूमने पहुंची बेंगलुरु की एक कंपनी के 5 कर्मचारी समुद्र में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक उठी तेज लहरें उन्हें किनारे से दूर बहाकर ले गईं।

हादसे में तीन कर्मचारियों की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो लोगों को लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों ने सुरक्षित बचा लिया। मृतकों में झारखंड की 22 वर्षीय युवती भी शामिल है।

gokarna-beach-accident

गोकर्ण बीच पर कैसे हुआ हादसा?

यह हादसा कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में गोकर्ण के पास स्थित दुब्बानशाशी बीच पर हुआ। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु की एक कंपनी एलोरिका इकोपेस के 16 कर्मचारियों की टीम घूमने के लिए गोकर्ण पहुंची थी। टीम 31 अक्टूबर की शाम को यहां पहुंची थी और समुद्र तट के पास एक निजी रिसॉर्ट में ठहरी हुई थी। 1 नवंबर को टीम के पांच कर्मचारी समुद्र में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान अचानक तेज लहरें उठीं और पांचों को खींचकर किनारे से दूर ले गईं। देखते ही देखते सभी पानी में फंस गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही बीच पर मौजूद लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों ने बचाव अभियान शुरू किया।

कौन थे हादसे में जान गंवाने वाले तीन कर्मचारी?

इस हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग बेंगलुरु की कंपनी एलोरिका इकोपेस के कर्मचारी थे। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है...

  • शोभा दास देवेंद्रनाथ (22): वह झारखंड की रहने वाली थीं। इस हादसे में उनकी जान चली गई।
  • मोहम्मद अकरम इस्माइल अहमद: वह भी कंपनी की घूमने गई टीम का हिस्सा थे।
  • विश्वा एके (24): 24 वर्षीय विश्वा की भी समुद्र में डूबने से मौत हो गई।

तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की खबर से कंपनी के कर्मचारियों और मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है।

पांच कर्मचारी समुद्र में फंसे, दो को बचाया गया

समुद्र में पांच कर्मचारियों के फंसने की जानकारी मिलते ही लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरे बचाव के लिए पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत के बाद दो कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी पहचान निशांत DV और मोहम्मद कासिम के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए गोकर्ण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, बाकी तीन कर्मचारियों को बचाया नहीं जा सका। बचाव अभियान के बाद तीनों के शव बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

घटना के बाद गोकर्ण पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे से जुड़े घटनाक्रम और समुद्र में कर्मचारियों के उतरने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। इस घटना ने एक बार फिर समुद्र तटों पर सुरक्षा और पर्यटकों की सावधानी का सवाल खड़ा कर दिया है।

समुद्र की लहरें अचानक कैसे बन जाती हैं जानलेवा?

समुद्र में नहाते समय सबसे बड़ा खतरा तेज लहरों और समुद्री धाराओं का होता है। कई बार किनारे से समुद्र शांत दिखाई देता है, लेकिन पानी के भीतर तेज बहाव मौजूद हो सकता है। खासकर रिप करंट (Rip Current) ऐसी तेज समुद्री धारा होती है, जो पानी को किनारे से समुद्र की गहराई की तरफ खींचती है। इसमें फंसने पर अच्छे तैराक के लिए भी किनारे तक लौटना मुश्किल हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+